कार्तिक आर्यन के फैंस लिए खुशखबरी, जल्द करने वाले हैं नया ‘धमाका’, फोटो शेयर कर बोलें- ‘आने वाला है कुछ अलग सा’

    Loading

    मुंबई: करण जौहर (Karan Johar) की धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Production) की फिल्म दोस्ताना 2 (Dostana 2) से कार्तिक आर्यन  (Kartik Aaryan) को हटाया गया जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे। फिर हाल ही में  इसके कुछ ही महीनों बाद कार्तिक को शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की रेड चिलीज की एक फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसी बीच यह भी खबर आई कि आनंद एल राय ने भी उन्हें अपनी फिल्‍म से निकाल दिया है। कार्तिक जहां इस पूरे मामले में चुप हैं, वहीं आनंद एल राय (Anand L Rai) ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने कभी कार्तिक को फिल्म में साइन ही नहीं किया था। कार्तिक आर्यन फिल्म इंडस्ट्री के राइजिंग सुपरस्टार के तौर पर पहचाने जा रहे हैं। इसकी खास वजह है एक्टर का कूल नेचर और क्रेजी फैन फॉलोइंग।  उनके हाथ में अब भी कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इन फिल्मों में से एक है राम माधवानी की फिल्म ‘धमाका’। ‘धमाका’ (Dhamaka)  लंबे समय से चर्चा में हैं, फिल्म में कार्तिक एक टीवी एंकर की भूमिका निभा रहे हैं। 

    वहीं इसी बीच हाल ही में अब कार्तिक ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करके सनसनी मचा दी है। इस फोटो में कार्तिक नये लुक में दिख रहे हैं। इसके साथ कार्तिक ने जो कैप्शन लिखा है, उसमें उन्होंने कुछ अलग करने के संकेत दिये हैं। कार्तिक की इस फोटो और एलान के बाद उनके फैंस ज़बरदस्त रूप से उत्साह नजर आ रहे हैं। फोटो में कार्तिक का चेहरा अंधेरे में है, मगर उनके लम्बे बाल साफ़ दिख रहे हैं। कार्तिक ने एक ओवरकोट पहना हुआ है और हाथ में शैफ्ट जैसा कुछ थामा हुआ है। बैकग्राउंड में कुछ ग्राफिक्स बने हुए हैं। इस पर लिखा है- 20.06.21.. तस्वीर के साथ कार्तिक ने लिखा है- ‘आ रहा है कुछ अलग सा। अनुमान लगाइए।’ इसके साथ फायर की इमोजी बनायी है। कार्तिक की इस पोस्ट पर कई फैंस और फॉलोअर्स ने कमेंट किये हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    फैंस अंदाज़ा लगा रहे हैं कि 20 जून को धमाका का ट्रेलर आ सकता है। राम माधवानी निर्देशित कार्तिक की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। एक फैन ने लिखा है कि दो दिन का इंतज़ार कैसे कर सकते हैं। वहीं, कई फैंस ने कार्तिक के हेयरस्टाइल की तारीफ की है। अगर धमाका की बात करें तो कुछ दिनों पहले ख़बरें आयी थीं कि यह फ़िल्म अगस्त में रिलीज़ की जा सकती है।कार्तिक की यह पहली फ़िल्म है, जो सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। बता दें, ‘धमाका’ की शूटिंग कार्तिक ने महज़ 10 दिनों में पूरी की थी। फ़िल्म के अधिकतर हिस्सों की शूटिंग इनडोर हुई है। धमाका में कार्तिक न्यूज़ एंकर के किरदार में हैं।