governor-of-maharashtra-meets-villain-and-real-life-hero-of-films-minister-also-praises

सोनू की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। इसी बीच महारष्ट्र के गवर्नर ने भी सोनू सूद को शाबासी दी है।

Loading

मुंबई. देश में कोरोनावायरस के कारण ख़ौफ़ का माहौल बन गया है। ऐसे में भारत सरकार ने देश में लॉकडाउन लागू कर दिया है। इस लॉकडाउन के कारण कई गरीब और मज़दूर लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड  एक्टर सोनू सूद जरुरतमंदो की मदद के लिए आगे आए। सोनू सूद ने कई मज़दूरों को अपने घर तक पहुंचाया है। सोनू की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। इसी बीच महाराष्ट्र के गवर्नर ने भी सोनू सूद को शाबाशी दी है। 

हाल ही में महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने सोनू सूद के नेक काम की तारीफ करते हुए उन्हें राजभवन बुलाकर शाबाशी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने में लिखा, “महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अभिनेता, फिल्मस्टार @ सोनू सूद को फोन किया और उन्हें विभिन्न राज्यों से अपने गृह राज्यों में प्रवासी लोगों के सुरक्षित परिवहन की सुविधा के लिए उनके समर्पित कार्य के लिए बधाई दी।”

बता दे कि बॉलीवुड में विलेन के किरदार में नजर आने वाले एक्टर सोनू सूद लोगो के लिए रियल हीरो बन गए है। उन्होंने कई जरुरतमंदो की मदद की। सोशल मीडिया पर उनके इस नेक काम की जमकर तारीफ हो रही है।।हर कोई सोनू सूद को शुक्रिया अदा कर रहा है। वही, उन्होंने हाल ही में लोगो की मदद करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था। जिसके बाद सोनू सूद के पास कई मैसेज आ रहे है।