तिहाड़ जेल की हवा खा चुके हैं राजपाल यादव, जन्मदिन पर ट्रेंड हुए कॉमेडी किंग

साल 2010 में राजपाल यादव ने बतौर डायरेक्टर फिल्म अता-पता-लापता से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    Loading

    Happy Birthday Rajpal Yadav: कॉमेडी किंग (Comedy King) राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का आज जन्मदिन है। अभिनेता 15 मार्च को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजपाल यादव ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल क्या करे’ से की थी। इसके बाद वह ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘जिंदगी का सफर’ और ‘तुमको न भूल पाएंगे’ जैसी कई फिल्मों में वो दमदार किरदार में दिखाई दिए। राजपाल अपने एक्टिंग करियर में अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक कई सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दे चुके हैं। इन सभी फिल्मों में अभिनय कर उन्होंने एक हास्य अभिनेता के रूप में खुद को स्थापित किया। राजपाल यादव के जन्मदिन पर चलिए आपको बताते हैं आखिरी क्योंकि उन्हें तिहाड़ जेल में सजा काटनी पड़ी-

    दरअसल, राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने 5 करोड़ का लोन लिया था। जिस कारण उन्हें लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट का चक्कर लगा रहे थे। इस पूरे मामले पर करवाई करते हुए उन्हें लोन चुकाने के लिए एक सीमित समय निर्धारित की थी। लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण तय सीमा के भीतर लोन नहीं चुका सके। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन महीने की सजा भी सुनाई थी। हालांकि 10 दिन की सजा काटने के बाद वह बेल पर बाहर आ गए थे। जिसके बाद वह तिहाड़ जेल में भी रहे।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rajpal Yadav (@rajpalofficial)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rajpal Yadav (@rajpalofficial)

    बता दें, साल 2010 में राजपाल यादव ने बतौर डायरेक्टर फिल्म अता-पता-लापता से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने पांच करोड़ का रुपये लोन लिया था।