स्वरा भास्कर के साथ 5 साल तक लिव-इन में थे लेखक हिमांशु, शादी से पहले रास्ते किए अलग

स्वरा भास्कर ने वीरे दी वेडिंग, नील बटे सन्नाटा, रांझणा, तनु वेड्स मनु, प्रेम रतन धन पायो, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, औरंगजेब, गुजारिश, चिल्लर पार्टी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ती दिखाई दी।

    Loading

    Happy Birthday Swara Bhaskar: बॉलीवुड में स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) की पहचान एक बेबाक अभिनेत्री के तौर पर होती हैं। स्वरा बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ एक वोकल पर्सनैलिटी भी हैं। अभिनेत्री अक्सर जो राजनीति से लेकर सोसाइटी की उठापटक तक हर बारे में मुखर होकर बोलने के लिए जानी जाती हैं। स्वरा भास्कर का नाम अब तक कई विवादों में जुड़ा है। उनकी लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही थीं। स्वरा भास्कर का 5 साल का रिलेशनशिप बुरी तरह टूट गया और उन्होंने ब्रेकअप के 8 महीने बाद सोशल मीडिया के जरिए अपना बयान जारी किया। 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वरा भास्कर और ‘रांझणा’ के लेखक हिमांशु शर्मा (Himanshu Sharma) 5 सालों से रिलेशनशिप में थी। यह रिश्ता शादी तक जाने से पहले ही टूट गया और दोनों अलग हो गए। स्वरा ने दिए अपने इंटरव्यू में बताया था कि ‘ब्रेकअप के बाद आपका अपना जीवन मुश्किलों से गुजरता है। आपको खुद से और बाहरवालों से डील करना पड़ता है। इस दौरान खुद को संभालकर खड़ा करना पड़ता है। ब्रेकअप होने के बाद अगर उसे संभाला ना जाए तो वो आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी हावी हो जाता है और इससे आपका भविष्य भी खराब हो सकता है।‘ 

    ब्रेकअप के 8 महीने बाद स्वरा भास्कर ने बताया ‘हम दोनों का रिलेशनशिप बहुत अच्छा चल रहा था कोई किसी को धोका नहीं दे रहा था। यह एक खूबसूरत यात्रा थी जिस रास्ते पर सिर्फ हम साथ चल रहे थे। लेकिन मंजिले तक पहुँचने से पहले हम दोनों के रास्ते अलग होने थे। ये रिश्ता तब आगे बढ़ता है जब दोनों के इच्छा के अनुसार चले। इतना ही नहीं इसमें प्यार भी दोनों ओर होना चाहिए जो इस रिश्ते को आगे तक ले जाता है।‘ 

    स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) आगे बताया ‘ब्रेकअप के दुख से निकलने के लिए मुझे मेरे परिवार और दोस्तों ने उनकी काफी मदद की। इसके बाद मैं समय के साथ पिछली बाते पिछले छोड़ती चली गई। बात दें, स्वरा भास्कर ने वीरे दी वेडिंग, नील बटे सन्नाटा, रांझणा, तनु वेड्स मनु, प्रेम रतन धन पायो, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, औरंगजेब, गुजारिश, चिल्लर पार्टी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ती दिखाई दी।