आज गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे हरमन बावेजा, ब्याह से पहले हल्दी और संगीत की तस्वीरें हुईं VIRAL

हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी की शादी में कोरोना महामारी के कारण सिर्फ 50-70 लोग शामिल होंगे।

    Loading

    Harman Baweja is getting married to Sasha Ramchandani: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के एक्स बॉयफ्रेंड हरमन बावेजा (Harman Baweja) आज साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) के साथ सात फेरे लेंगे। अभिनेता पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए है। हरमन बावेजा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सगाई की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि ‘मैं साशा के साथ नए बंधन में बंधने के लिए तैयार हूं।‘ अभिनेता हरमन अपनी शादी से पहले परिवार और दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते दिखाई दिए। हरमन बावेजा ने अपने खास दोस्तों के लिए शादी से पहले अपने घर पर एक कॉकटेल पार्टी रखी थी। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर हुईं थी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bollywood Jiffy (@bollywood_jiffy)

     

    कॉकटेल पार्टी के बाद अब हरमन बावेजा (Harman Baweja) की संगीत और हल्दी की कुछ तस्वीरें-वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। हरमन के करीबी दोस्त और टीवी एक्टर आमिर अली (Aamir Ali) उन्हें जमकर हल्दी लगाते दिखाई दिए। यह वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है । 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    मिली जानकारी के अनुसार, हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी की शादी में कोरोना महामारी के कारण सिर्फ 50-70 लोग शामिल होंगे। अभिनेता ने करीबी दोस्त और परिवार के लोगों को भी शादी में आने का न्योता दिया है। बता दें, हरमन बावेजा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म लव स्टोरी 2050 से की थी। इस फिल्म में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। यह एक बिग बजट फिल्म थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद अभिनेता विक्ट्री, ढिशकियाओं, आशुतोश गोवारिकर की फिल्म व्हाट्स योर राशी और चार साहेबजादे: राइज ऑफ बंदा सिंह बहादुर में अहम किरदार में दिखाई दिए।