‘हैरी पॉटर’ अदाकारा हेलेन मैक्रोरी का हुआ निधन, पति ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

हॉलीवुड की तरह बॉलीवुड में भी हेलेन के निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

    Loading

    हॉलीवुड इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर टीवी सीरीज पीकी ब्लाइंडर्स (Peaky Blinders) और हैरी पॉटर (Harry Potter) जैसी फिल्मों में दमदार किरदार में नजर आ चुकी अदाकारा हेलेन मैक्रोरी (Helen McCrory) का निधन हुआ है।  वह 52 साल की थीं। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रही थी और कैंसर से जंग लड़ रही थीं। हेलेन मैक्रोरी (Helen McCrory) के निधन की उनके पति ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोशल मीडिया पर हेलेन मैक्रोरी के निधन की खबर वायरल होने के बाद हॉलीवुड स्टार्स ने दुख जताया है। 

    अभिनेत्री हेलेन मैक्रोरी के पति ने बताया कि ‘वह एक बहादुरी महिला थी। वह लगातार बहादुरी से कैंसर जैसी बीमारी से अपनी जंग लड़ीं। मेरे पत्नी का निधन हमारे निवास स्थान पर हुआ।‘ पति डेमियन लुइस ने आगे लिखा ‘मेरा दिल टूट रहा है कि कैंसर से आखिरी दम तक लड़ाई के बाद खूबसूरत और शक्तिशाली महिला हेलेन मैक्रोरी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।  उनका निधन भी वैसे ही हुआ जैसे उन्होंने जिंदगी को जिया था… निडर होकर… हेलेन का निधन परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुआ। ईश्वर जानता है कि हम उनसे प्यार करते हैं और अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें अपनी जिंदगी में उनके साथ समय बिताने का मौका मिला।

     

     हॉलीवुड की तरह बॉलीवुड में भी हेलेन के निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। निर्देशक हंसल मेहता ने सोशल मीडिया के जरिए इसपर दुख जताया है।