हसीन दिलरुबा को सैफ्टी की संस्थापक और महिला अधिकार कार्यकर्ता डॉ श्रुति कपूर से सराहना मिली

    Loading

    मुंबई: हसीन दिलरुबा (Haseen Dillruba) फ्लेवर ऑफ द ईयर लग रही है। फिल्म ने अपनी तगड़ी कहानी, अविश्वसनीय परफॉर्मेंस और मनोरंजक वर्णन से पूरे देश के दर्शकों को बांधे रखा। रिलीज होने के कुछ ही दिनों के भीतर, यह रोमांचक थ्रिलर सीमाओं के पार प्लेटफॉर्म पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। अपने दमदार महिला किरदारों के लिए जानी जाने वाली तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) पर्दे पर एक जटिल किरदार रानी पर अपनी कमान के लिए वाहवाही बटोर रही हैं। तो वही विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) को फ़िल्म के ग्रे किरदार के लिए खूब प्यार मिल रहा है। 

    जबकि फिल्म के नारीवादी विरोधी कथा के इर्द-गिर्द एक बातचीत चल रही है, सैफ्टी की संस्थापक और एक लीडिंग महिला अधिकार कार्यकर्ता ने फिल्म की सराहना करते हुए ट्वीट किया। डॉ श्रुति कपूर ने लिखा, “यह तापसी और विक्रांत के लिए एक प्रशंसात्मक ट्वीट है। #HaseenDilruba में क्या शानदार प्रदर्शन है। मैं शॉक हो गयी हूँ!” डॉ श्रुति कपूर को जेंडर पालिसी में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में भी सूचीबद्ध किया गया है और वे हिंसा से खुद को बचाने के लिए भारत में महिलाओं और लड़कियों को शिक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में काम करती है। 

    कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, फिल्म में तापसी को एक उग्र और मजबूत स्वतंत्र महिला के रूप में दिखाया गया है और कई लोगों द्वारा इसकी प्रशंसा की जा रही है।फिल्म में हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) भी हैं। विनील मैथ्यू द्वारा निर्देशित फ़िल्म,आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है।