दिल्ली में अक्षय कुमार से मिले हनी सिंह, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

दिल्ली से शेयर हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें अक्षय कुमार सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के साथ दिखाई दिए।

  • हनी सिंह और अक्षय कुमार एक फ्रेम में आए नजर
  • हनी और अक्षय की तस्वीर हुई वायरल

Loading

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली गए हुए हैं। यहां पर अभिनेता अक्षय कृति सेनन की बहन और यूट्यूबर नूपुर सेनन के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। दिल्ली में इन कलाकारों पर ‘फिलहाल 2’ का गाना फिल्माया जा रहा है। इसी बीच दिल्ली से शेयर हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें अक्षय कुमार सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के साथ दिखाई दिए। अक्षय और हनी के फैन्स इन दोनों को साथ में देखकर बेहद उत्साहित हैं। तस्वीर पर इन दोनों के चाहने वाले खूब रिएक्शन देते दिखाई दिए। 

सामने आई इस तस्वीर को अगर आप गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और हनी सिंह होटल के खूबसूरत कॉरिडोर में खड़े हैं। आपको बता दें, अक्षय और हनी एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों की जोड़ी कई फिल्मों में साथ काम करती हुई नजर आ चुकी है। फिल्म ‘बॉस’ का गाना ‘पार्टी ऑल नाईट’ में दोनों कलाकार साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। इस दौरान यह दोनों कलाकार कैजुअल ब्लैक ऑउटफिट्स में नजर आए थे। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

वैसे फिल्म ‘फिलहाल’ की सफलता के बाद मेकर्स ने दर्शकों के सामने ‘फिलहाल 2’ लाने का फैसला लिया है। ‘फिलहाल’ 2019 में रिलीज हुई थी।