hrithik-roshan-announces-new-film-fighter-with-deepika-padukone-actresss-dream-film-to-release-in-2022

इस फिल्म में ऋतिक (Hrithik Roshan) के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नज़र आने वाली हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना 47 वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को सरप्राइज दिया है। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में ऋतिक (Hrithik Roshan) के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नज़र आने वाली हैं। 

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने सोशल मीडिया पर ‘फाइटर’ का टीजर रिलीज किया है। ऋतिक ने इस टीजर को शेयर करते हुए लिखा,’MARFLIX vision पेश कर रहा है फाइटर की एक झलक। मैं इस उड़ान को एक्सेप्शनल@दीपिका पादुकोण के साथ भरने की प्रतीक्षा कर रहा हूँ।’ 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

ऋतिक के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, “सपने वाकई में सच होते हैं।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

बता दें कि, इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। वहीं, यह फिल्म अगले साल सितंबर 2022 में रिलीज होगी। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।