Photo- Instagram
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की साई-फाई फ़िल्म कृष की रिलीज़ को आज (23 जून) को 15 साल पूरे हो गये। इस मौके पर ऋतिक ने अपने फैंस के साथ एक ख़ुशख़बरी साझा की। ऋतिक की कृष 4 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है वह एक्टर से अक्सर इस बारे में पूछते थे। अब उन्होंने एक वीडियो के साथ फ़िल्म की चौथी किस्त कृष 4 की विधिवत घोषणा कर दी। कृष 4 (Krrish4) को लेकर काफ़ी वक़्त से ख़बरें आ रही थीं, मगर यह पहली बार है, जब ऋतिक ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है। 

    ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है। वीडियो में ऋतिक रोशन ने कृष के नए मास्क की झलक दिखाई है साथ ही आखिरी में ये बताया है कि कृष को 15 साल पूरे हो गए हैं। ऋतिक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अतीत खत्म हो गया है। देखते हैं भविष्य में क्या आता है। कृष 4।’ ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट करके ऋतिक को बधाई दी है। टाइगर श्रॉफ ने फायर इमोजी पोस्ट की हैं। वहीं एक फैन ने लिखा इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    आपको बता दें इस सीरीज की पहली फिल्म कोई मिल गया थी जिसे राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। जिसके बाद वह कृष और कृष 3 लेकर आए थे। कृष में ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आईं थी। फिल्म के 15 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर किया था। कृष की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था- वह फिल्म जिसके साथ हमें 15 साल पहले प्यार हो गया था। आज कृष को 15 साल हो गए हैं। एक फिल्म जो एक्शन, रोमांस और इमोशन्स से भरपूर थी।’

    ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म कृष 4 को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। हिंदी सिनेमा के इस पहले मुकम्मल सुपरहीरो को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। पहले ऐसी ख़बरें आयी थीं कि फ़िल्म की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन कुछ दिलचस्प ट्विस्ट कहानी में पिरोने वाले हैं। इनमें से एक कृष के पिता रोहित मेहरा की वापसी हो सकता है।

    मिड-डे की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कृष सीरीज़ की इस चौथी फिल्म में ऋतिक का किरदार कृष्णा यानी कृष अपने पिता रोहित मेहरा को वापस लाने के लिए टाइम ट्रैवल कर सकता है। कृष के एलियन दोस्त जादू की वापसी की सम्भावना भी जतायी गयी थी। कृष 4 में कई सारे सुपर विलेन नजर आने की उम्मीद है, जो कृष से मुकाबला करेंगे। फ़िल्म में इनके लुक्स को असरदार ढंग से दिखाने के लिए हॉलीवुड डिज़ाइनों से सम्पर्क साधने की ख़बरें भी आयी थीं।