Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: कोविड के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड 19(Covid 19) की दूसरी लहर से भारत की हालत काफी खराब है। पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में लाखों की संख्या में लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। कोरोना के कहर से नेता हो या अभिनेता कोई नहीं बच पा रहा है। देश में बढ़ते कोरोना को देखकर सरकार भी बहुत ज्यादा परेशान है। देश के इस मुश्किल समय में कई सारे सेलेब्स भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।भारत को दुनियाभर से मदद से मिल रही है. इस बीच ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी इस कोविड 19 के संकट को देखते हुए 15 हजार डॉलर की राशि को डोनेट किया है. ऋतिक रोशन के अलावा भी इस डोनेशन कैम्पेन में कई हॉलीवुड के सितारे भी शामिल हो रहे हैं। 

    हाल ही में लेखक जय शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि ‘ऋतिक रोशन ने हाल ही में कई हॉलीवुड सितारों के साथ कुछ राशी कोरोना संकट के लिए दान की है। ऋतिक रोशन के अलावा इस लिस्ट में जेमी कर्न लिमा (Kern Lima), ब्रेंडन बुर्चर्ड (Brendon Burchard), शॉन मेंडिस (Shawn Mendes), विल स्मिथ (Will Smith), भी शामिल हैं।’

    आपको बताना चाहेंगे की, जहां ऋतिक रोशन ने 11 लाख रुपए की मदद की है। वहीं इन सभी सितारों के डोनेशन को मिला दिया जाए तो अब तक कुल 27 करोड़ रुपए की राशी को जोड़ लिया गया है। ऋतिक रोशन के अलावा भी कई बड़े बॉलीवुड सितारों जिसमें सलमान खान, अक्षय कुमार, और सोनू सूद समेत कई सितारे शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर 4 करोड़ रुपये का फंड सोशल मीडिया के जरिए इकट्ठा किया है।