बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान, सामने आई ये बड़ी वजह

सुजैन खान को शनिवार बांद्रा पुलिस स्टेशन जाते देखा गया। सुजैन यहां पर कंसल्टेशन के तौर पर पहुंची थी।

  • सुजैन खान पहुंचीं बांद्रा पुलिस स्टेशन
  • आईपीएस अफसर अभिषेक सिंह के साथ बातचीत करती आई नजर

Loading

मुंबई: शनिवार की सुबह जब ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की  एक्स-वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) अचानक मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची तो खलबली मच गई। मीडिया से लेकर आम जनता उनकी एक तस्वीर लेने के लिए सुजैन की ओर दौड़ पड़ा। सबके चेहरे पर एक ही सवाल था कि आखिरकार सुजैन क्यों बांद्रा पुलिस स्टेशन आई है। इससे पहले आप किसी नतीजे पर पहुंचें, इससे पहले हम आपको बता दें, सुजैन बांद्रा पुलिस स्टेशन के री-कंस्ट्रक्शन का जायजा लेने पहुंची थीं।

मालूम हो कि, सुजैन खान पेशे से इंटीरियर डिज़ाइनर हैं और बांद्रा पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग तोड़कर फिर से बनाई जाने वाली है। सुजैन यहां पर कंसल्टेशन के तौर पर पहुंची थी। इस दौरान उन्हें आईपीएस अफसर अभिषेक सिंह के साथ बातचीत करते भी देखा गया। आप भी देखें ये तस्वीरें –

बात दें कि, सुजैन खान (Sussanne Khan) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहत्ती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती नजर आती हैं। मालूम हो कि सुजैन खान और ऋतिक रोशन का तलाक हुए काफी साल बीत चुके हैं। इसके बावजूद दोनों में अच्छी बॉन्डिंग दिखाई देती है। यह दोनों एक दूसरे के साथ एक दोस्त की तरह रहते हैं। फैमिली फंक्शन हो या कोई वेकेशन सुजैन खान अपने दोनों बच्चों के साथ ऋतिक के परिवार के साथ नजर आती हैं। लॉकडाउन के दौरान सुजैन अपने बच्चों के साथ ऋतिक के घर शिफ्ट हो गई थीं।