Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: संजय लीला भंसाली (Sanjay leela Bhansali) की फिल्म हम दिल दे चुके सनम 22 (Hum Dil De Chuke Sanam 22) साल पहले आज ही के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कहानी कहने, बेदाग सिनेमाई समझ, भव्य सेट और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ, इस फिल्म निर्माता ने दर्शकों को 1999 में एक अलग दुनिया में पहुंचाया था. इस फिल्म में अजय देवगन, सलमान खान और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में थे।  इस फिल्म में एक जज़्बाती प्रेमी के रूप में सलमान की शानदार अदाकारी, ऐश्वर्या की बेपनाह खूबसूरती और संवेदनशील प्रेमी और पति के रूप में अजय देवगन के बेहतरीन अभिनय के लिए भी याद की जाती है। हम दिल दे चुके सनम संजय लीला भंसाली की उस सिनेमाई समझ का भी नमूना है, जो बड़े पर्दे पर कहानियों को इस तरह भव्यता देती है कि दर्शक उसमें खो जाता है।

    अब फिल्म के 22 साल पूरे होने पर अभिनेता अजय देवगन ने शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वह संजय लीला भंसाली, ऐश्वर्या और सलमान खान के साथ दिख रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा- हम दिल दे चुके सनम को 22 साल पूरे हुए। सलमान, संजय, ऐश और मुझे पता था कि हम एक सुपर सेंसिटिव फिल्म बना रहे हैं, लेकिन हम यही नहीं जानते थे कि यह इतिहास रच देगी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    आपको बता दें सलमान और ऐश्वर्या इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़े थे। फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री ने इन्हें हिंदी सिनेमा के सबसे रोमांटिक कपल्स में शामिल कर दिया था। हालांकि, जिस शिद्दत से सलमान-ऐश्वर्या के बीच मोहब्बत शुरू हुई, वो तीन साल बाद उतने ही ख़राब हालात में खत्म भी हुई। उस दौरान मीडिया में इसकी ख़ूब चर्चा हुई। आरोप-प्रत्यारोप के दौर चले। मगर, हम दिल दे चुके सनम पर्दे पर सलमान और ऐश्वर्या के बेहिसाब रोमांस के लिए याद की जाती रहेगी। 

    हम दिल दे चुके सनम की सफलता में बहुत बड़ा योगदान इसके संगीत का भी था। संजय लीला भंसाली खुद संगीत की बेहतरीन समझ रखते हैं। ऐसे में  इस्माइल दरबार के साथ ने फिल्म के संगीत को कालजयी बना दिया। निम्बूड़ा गाने पर ऐश्वर्या राय बच्चन के डांस की एक अलग फैन फॉलोइंग बन गयी थी। ढोली तारो और काय पो चे.. जैसे गानों में लोक संगीत की खनक जेहन में ताजा है। सलमान पर फिल्माया तड़प तड़प के गाना दिल टूटे आशिक़ों का एंथम है।