पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में उतरी पीड़िता की मां और परिवार, किए ये बड़े खुलासे

    Loading

    मुंबई: नागिन 3(Naagin 3) फेम स्टार पर्ल वी पुरी(Pearl V Puri) को मुंबई पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पर्ल को POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस खबर को सुनकर पूरा टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है। फिलहाल पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। पर्ल पुरी के ऊपर लगे आरोपों के बाद टेलीविज़न इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अली गोनी, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर (Ekta Kapoor) समेत कई सितारों ने पर्ल का सपोर्ट किया है और इन आरोपों को झूठा बताया है। स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए पर्ल के लिए लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बीच लड़की के परिवार की तरफ से एक बयान जारी किया गया है जिसमें पर्ल को निर्दोष बताया गया है। इतना ही नहीं बयान में ये भी कहा गया है कि लड़की की मां भी पर्ल को सपोर्ट कर रही हैं, उन्हें फंसाया जा रहा है ताकि इन सबके बाद बच्ची की कस्टडी पति को मिल सके’।

    पीड़िता के परिवार की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें लिखा है, ‘पीड़िता की मां की तरफ से हम आपको ये बताना चाहते हैं कि वो पिछले 10 सालों से अपनी शादी के बहुत बुरे दौर गुजर रही हैं। पिछले दो साल से उनकी बेटी भी उनके पास नहीं है। पीड़िता की मां के साथ-साथ हम भी पर्ल वी पुरी को सपोर्ट करते हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द न्याय मिलेगा। पीड़िता की मां अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबे वक्त से लड़ाई लड़ रही हैं और ऐसे में अब उनके पति ने ये पूरी साजिश रची है और अरोप लगाए हैं। ताकी वो ज्यूडिशल सिस्टम के सामने पीड़िता की मां की छवि खराब कर सके और बच्ची की कस्टडी मां को न मिले।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arti Puri (@aarti_puri)

    उन्होंने आगे लिखा, ‘‘वो बुरी तरह टूट चुकी हैं और डर गई हैं। उन्हें आपके समर्थन चाहिए, वो ख़ुद भी पर्ल वी पुरी का समर्थन कर रही हैं, क्योंकि पर्ल निर्दोष है। वो इस बात को समझ रही हैं कि एक्टर को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। ये सब कुछ पीड़िता के पिता के द्वारा किया गया है। पीड़िता के पिता द्वारा लिखा गया ये सबसे घटिया स्क्रीनप्ले है, हमें यकीन है सच ज़रूर बाहर आएगा। जितना पर्ल को आपका सपोर्ट चाहिए, उतना ही पीड़िता की मां को भी चाहिए।’