In this way Swapnil Joshi became the 'Kush' of Uttar Ramayana

स्वप्निल जोशी ने उत्तर रामायण में बेहतरीन एक्टिंग की है। लेकिन, रामानंद सागर की उत्तर रामायण में स्वप्निल जोशी को रोल मिलना काफी मुश्किल भरा रहा है।

Loading

मुंबई. लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन ने रामानंद सागर की रामायण और उत्तर रामायण दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि अब यह दोनों शो बंद हो गए है। सोशल मीडिया पर इन दोनों शो और उनके कलाकारों के बारे में काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में उत्तर रामायण में कुश के किरदार में नजर आने वाले एक्टर स्वप्निल जोशी की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, स्वप्निल जोशी ने उत्तर रामायण में बेहतरीन एक्टिंग की है। लेकिन, रामानंद सागर की उत्तर रामायण में स्वप्निल जोशी को रोल मिलना काफी मुश्किल भरा रहा है।

दरअसल, स्वप्निल जोशी को उत्तर रामायण में एक्टर विलास राज के वजह से रोल मिला। बता दे कि, एक्टर विलास राज एक दिन गणेश उत्सव के दौरान स्वप्निल की चौल में आए थे। यहाँ पर स्वप्निल नाटक में काम कर रहे थे। स्वप्निल को काम करते हुए देख विलास काफी खुश हुए। विलास ने स्वप्निल से उनका नाम पूछा और उनके घर गए। वहा पर स्वप्निल के पिता मोहन जोशी से बात की और स्वप्निल की एक फोटो लेकर चले गए। स्वप्निल की फोटो को विलास राज ने सागर आर्ट्स प्रोडक्शन में दिया था, जिसके बाद रामानंद सागर को छोटे स्वप्निल पसंद आ गए थे।

एक इंटरव्यू में स्वप्निल ने बताया कि, उस समय वह चौल में रहते थे। उनकी चौल में सिर्फ एक ही इंसान के घर पर फोन था। रामानंद सागर को स्वप्निल को फोटो पसंद आई थी, इसलिए उन्होंने स्वप्निल के चौल में फोन किया। जिनके घर फोन था वह स्वप्निल के पडोसी थे। पड़ोस की आंटी के घर स्वप्निल के लिए फोन था, जिसमें बोला गया कि हम सागर आर्ट्स प्रोडक्शन से बोल रहे हैं और हमें स्वप्निल जोशी के पिता से बात करनी है।

पड़ोस की आंटी ने स्वप्निल के पिता मोहन जोशी को बताया। लेकिन, उन्हें लगा की कोई उनके साथ कोई मज़ाक कर रहा है। उस समय मोहन जोशी ने पड़ोसन द्वारा बुलवा दिया कि वो बात नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद लगातार 6 दिन तक स्वप्निल के पिता के लिए सागर आर्ट्स से फोन आते रहे। हालांकि , 7 दिन जब फोन आया तब फोन के दूसरी तरफ से इंसान ने कहा कि मैं मोती सागर बोल रहे है। यह बात सुनकर पड़ोस में रहने वाली आंटी ने स्वप्निल के पिता को बताया कि इस बार मोती सागर का फोन आया है।

मोहन जोशी ने बात की तो लेकिन मोती सागर उनसे थोड़ा नाराज थे। मोती सागर ने कहा कि आप ये क्यों कह रहे हैं कि आपको बात नहीं करनी? अगर आपको बात ही नहीं करनी तो बेटे की फोटो क्यों भेजी थी ऑफिस में। इसके बाद मोती सागर ने मोहन जोशी को बताया कि उनके ऑफिस में विलास राज स्वप्निल की फोटो लेकर आए थे।

आगे मोती सागर ने कहा कि वह उत्तर रामायण के लिए लव-कुश की तलाश कर रहे हैं। रामानंद सागर को कुश के किरदार के लिए आपके बेटे स्वप्निल की फोटो पसंद आई है। इसके बाद मोती सागर ने स्वप्निल और उनके पिता को ऑफिस में बुलाया। ऑफिस में आने के बाद स्वप्निल और उनके पिता रामानंद सागर से मिले। वही, स्वप्निल ने कुश के किरदार के लिए ऑडिशन दिया।