actor-irrfan-khan-mother-sayeeda-begum-passed-away

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार रहे अभिनेता इरफान खान ने बीते साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

    Loading

    Irrfan Khan remembered at PGA Award show: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) ने अपने एक्टिंग करियर में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अलग पहचान बनाई थी। एक्टर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक से एक बेहतरीन फिल्में और किरदार से दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया हैं। यहीं वजह है कि इरफान के चाहने वाले भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। जब इरफान खान का अचानक निधन हुआ था तब दुनिया भर के सिनेमाप्रेमी उन्हें याद कर दुखी हुए थे। बता दें, हाल ही में अमेरिका में को प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (PGA) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सोशल मीडिया के जरिए भी इसका ऐलान किया था। गिल्ड ऑफ अमेरिका (PGA) अवॉर्ड के दौरान आयोजकों से एक ऐसी गलती हो गई जिसके बाद वह लगातार ट्रोल हो रहे है। 

    अमेरिकन न्यूज वेबसाइट वेराइटी की माने तो, इरफान का नाम उन 21 सेलिब्रिटी में शामिल था जिन्हें ‘In Memoriam’ सेग्मेंट में सन्मानित कर याद किया गया। यह अवार्ड समारोह बुधवार को वर्चुअली आयोजित किया गया था। अवार्ड मेकर्स ने इरफान खान का नाम Irrfan Khan के बजाय Irrif Kahn लिखा गया था। इसके बाद हंगामा हो गया। इरफान के अलावा मिनारी स्टार Steven Yeun के नाम को Steven Yuen लिखा गया था। इन दोनों बड़ी गलती के चलते सोशल मीडिया पर आयोजक लगातार ट्रोल हो रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Irrfan (@irrfan)

    अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन पिछले साल 29 अप्रैल को हुआ था। उन्हें कैंसर हुआ था और वह अपना इलाज करा रहे थे।