Instagram
Instagram

    Loading

    मुंबई: कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरी दुनिया संघर्ष कर रही है। देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। कोरोना की वजह से इस वक़्त पूरा देश परेशान है। जिसके चलते राज्य में फिर एक बार लॉकडाउन लग गया है। पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में लाखों की संख्या में लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे में नेता हो या अभिनेता कोई भी कोरोना के कहर से नहीं बच पा रहा है। रोजाना किसी न किसी एक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में लोगों को वैक्सीन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। बॉलिवुड सिलेब्स लोगों की हर तरह से मदद करने की कोशिश में हैं। सोनू सूद(Sonu Sood) आज भी लोगों की मदद करने में लगातार लगे हुए हैं। सलमान खान(Salman Khan) भी लोगों तक खाना पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। सेलेब्स दवा, ऑक्सीजन, भोजन आदि से मदद कर रहे हैं। इसी बीच जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez ) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो अपने फैंस से लोगों की मदद करने की अपील कर रही हैं।

    जैकलीन ने अपने  सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि ‘मजबूत रहें, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें, जितना हो सके दूसरों की मदद करें। हमेशा प्यार और दया फैलाएं! हम सभी अपने-अपने तरीकों से महामारी से लड़ रहे हैं। आइए हम सभी के साथ सहानुभूति और समझदारी रखें.. एक-दूसरे के लिए होने दें! दया की अपनी कहानियों को हमारे साथ शेयर करते रहें और हम प्यार, एक्ता जैसे शब्दों को फैलाने में मदद करें।’

    बता दें कि हाल ही में उन्होंने इस मुश्किल दौर में लोगों की मदद के लिए योलो नाम के एक फाउंडेशन की स्थापना की थी। जिसके जरिए वो लोगों की लॉकडाउन स्टोरीज को सबके सामने पेश कर रही हैं। फाउंडेशन की जानकारी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हमारा ये एक जीवन है, जो कुछ भी हम कर सकते हैं उसे इस दुनिया में करने के लिए करें! मुझे योलो फाउंडेशन के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। दयालुता की कहानियां बनाने और शेयर करने के लिए एक पहल।’