बर्थडे स्पेशल : इस लत की वजह से पिता से नफ़रत करते थे जावेद जाफ़री

बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड एक्टर जावेद जाफ़री (Javed Jaffrey) आज अपना 57 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड एक्टर जावेद जाफ़री (Javed Jaffrey) आज अपना 57 वां जन्मदिन मना रहे हैं। जावेद जाफ़री (Javed Jaffrey) ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जावेद जाफ़री (Javed Jaffrey) ने बतौर लीड रोल ज़्यादा फिल्मों में काम नहीं किया। लेकिन, उन्होंने ने सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर लोगों का दिल जीत लिया है। तो आइये आज जावेद जाफ़री (Javed Jaffrey) के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें…

जावेद जाफ़री (Javed Jaffrey) का जन्म 4 दिसंबर, 1963 को मल्लीवाला में हुआ था। जावेद जाफ़री के पिता जगदीप मशहूर एक्टर और कॉमेडियन रहे हैं। उन्हें अपने पिता से ही एक्टिंग के गुण मिले हैं। जावेद जाफ़री ने साल 1985 में रिलीज़ हुई फिल्म मेरी जंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में जावेद जाफ़री ने ‘बोल बेबी बोल’ गाने में जबरदस्त डांस किया था। यह गाना सुपरहिट साबित हुआ था और उनका डांस दर्शकों को बेहद पसंद आया। लोग जावेद जाफ़री के डांस के दीवाने हो गए थे।

जावेद जाफ़री (Javed Jaffrey)ने मुख्य लीड एक्टर के तौर पर बेहद कम फिल्में की हैं। उन्होंने अपने पिता की तरह कॉमेडी करने का फैसला लिया। जावेद जाफ़री कॉमेडियन के अलावा वॉइस ओवर आर्टिस्ट और डांसर भी हैं। वह फेमस कार्टून मिकी माउस की आवाज़ बन चुके हैं। इसके साथ ही वह गूफी और डॉन कारनेज सहित इंटरनेशनल कार्टून्स के लिए डब कर चुके हैं।

जावेद (Javed Jaffrey)अपने पिता की राह पर तो चल पड़े। लेकिन, वह अपने पिता की एक आदत के वजह से उनसे नफरत करते थे। दरअसल, जावेद  जाफ़री के पिता जगदीप की शराब और जुए की लत लग गई थी। जिसके कारण जावेद अपने पिता से काफी नफरत करते थे। हालांकि, अब समय नफरत भी कम हो गए हैं। अब बाप-बेटे का रिश्ता सुधर गया।

जावेद जाफ़री (Javed Jaffrey) बॉलीवुड की कई फिल्मों में कॉमेडी की हैं। जिनमें ‘तहलका’, ‘ओह डार्लिंग ये है इंडिया’, ‘अर्थ’ , ‘डबल धमाल’, ‘जजंतरम ममंतरम’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘ता रा रम पम’, ‘धमाल’, ‘सिंह इज किंग’, ‘3 इडियटस’, जैसी फिल्मों का नाम शामिल हैं।

फिल्मों के अलावा जावेद जाफ़री (Javed Jaffrey) ने पहली बार भारत में डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी’ की शुरुआत की थी। इस शो में जावेद के साथ उनके भाई नावेद जाफ़री भी नज़र आए थे। यह शो करीब 15 सालों तक चला और खूब सुर्खियाँ बटोरीं। जावेद जाफ़री अपनी कमाल की कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं।

जावेद जाफ़री (Javed Jaffrey) एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी हाथ आजमां चुके हैं। जावेद ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के तरफ से चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता और वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन, वह चुनाव हार गए।