Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर काफी दिनों से एक्शन में है और लगातार कई बड़ी हस्तियों के अकाउंट को सस्पेंड या फिर वैरीफिक्शन टिक आदि हटा रहा है. अब ट्विटर ने करीह 4 और लोगों के अकाउंट ब्लॉक किए हैं, जिसमें से पंजाबी गायक जैज़ी बी (Jazzy B) का अकाउंट भी शामिल है। जैज़ी भारत में चल रहे कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest against Farms Law) के समर्थन में अक्सर ट्वीट करते रहे हैं। सरकार की ओर से किए गए अनुरोध के बाद रविवार को ये चारो अकाउंट ब्लॉक किए गए हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही है कि ट्विटर इसको लेकर जल्द ही बयान जारी करेगा।

    खबर के अनुसार ट्विटर की तरफ से कहा गया है कि ‘हमें किसी अधिकृत इकाई से एक वैध और उचित दायरे में अनुरोध प्राप्त होता है। समय समय पर कुछ चीजों को रोकने की जरूरत होती है। इस तरह की रोकथाम होगी उस विशिष्ट क्षेत्राधिकार तक सीमित है जिसने वैध कानूनी मांग जारी की है या जहां सामग्री स्थानीय कानून (कानूनों) का उल्लंघन करती पाई गई है।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jazzy B (@jazzyb)

    इसके साथ ही वहीं खुद जैजी बी ने भी भारत में अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ट्विटर अकाउंट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करके इस बात की पुष्टि की है। सिगंर ने लिखा है ‘एक बार फिर से किसान आंदोलन का सामर्थन किया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन चारों ही अकाउंट से भारत सरकार के खिलाफ ट्वीट्स किए जा रहे थे।;

    हालांकि, ये चारों अकाउंट सिर्फ भारत में ही ब्लॉक किए गए हैं। यानी गैर-भारतीय आईपी एड्रेस से इन अकाउंट्स को एक्सेस किया जा सकता है। इससे पहले फरवरी महीने में भी ट्विटर ने सरकार के कहने पर करीब 250 अकाउंट कुछ घंटों के लिए ब्लॉक किए थे। इन अकाउंट्स पर किसान आंदोलन को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप था। इस साल गणतंत्र दिवस पर हुई किसानों की ट्रैक्टर परेड के बाद हुई हिंसा को लेकर इन अकाउंट्स से गलत जानकारियां साझा की गई थीं। इसके बाद भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश के बाद ट्विटर ने 250 से अधिक अकाउंट को बंद कर दिया था।