kajal-raghwani-wants-a-cute-husband-like-salman-khan

काजल राघवानी ने बताया कि सलमान खान हमेशा से उनके क्रश रहे हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के कई फैंस है। सलमान खान ने अपनी एक्टिंग के अलावा अपने अच्छाई से लोगो का दिल जीत लिया है। सलमान खान कई लडकियों के दिलों की धड़कन है। आम जनता से लेकर सेलेब्स भी सलमान खान के दीवाने है। ऐसे में एक एक्ट्रेस सलमान खान पर मर मिटने के लिए तैयार हो गयी है। इस एक्ट्रेस का नाम है काजल राघवानी। काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस है।

एक मीडिया इंटरव्यू में काजल राघवानी ने अपने क्रश के बारे में बताया है। काजल राघवानी ने बताया कि सलमान खान हमेशा से उनके क्रश रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 90 के दशक में सलमान खान की कई फिल्में आई थीं। जी फिल्मों में सलमान खान प्रेम के किरदार में नजर आए थे। मुझे उनका वो क्यूट अंदाज काफी पसंद था। मुझे निजी तौर पर भी ऐसा ही पति चाहिए, जो सलमान खान की तरह क्यूट हो।’

आगे काजल राघवानी ने कहा, ‘सलमान खान बहुत अच्छे इंसान हैं, जो अपने परिवार को काफी प्यार करते हैं।सलमान खान हमेशा लोगो की मदद के लिए तैयार रहते है। यह उनकी खासियत है उन्हें वैसा ही बने रहना चाहिए।’

बता दे कि, काजल राघवानी भोजपुरी एक्ट्रेस है। उनके कई लोग चाहने वाले है। उनके फैंस अक्सर गूगल पर काजल राघवानी के पति का नाम सर्च करते रहते है। इस बात पर काजल ने बताया कि उनकी अभी तक शादी नही हुई है। उन्होंने कहा मुझे ऐसा पति चाहिए जो मेरा ख्याल रखे, मेरी बात सुने और मुझे खूब सारा प्यार करे। इसके साथ-साथ थोड़ा पैसे वाला भी हो और मेरे साथ हमेशा दोस्त बनकर रहे।’