इस समय कंगना मनाली में अपने परिवार के साथ लॉकडाउन समय व्यतीत कर रही हैं और इसके साथ ही बहन रंगोली चंदेल के सपनों के आशियाने को भी सँवारने में मदद कर रही हैं।
मुंबई. कंगना रानौत अब अपनी बहन रंगोली चंदेल का घर संवारती हुई देखाई दे रही हैं। दरअसल इस समय कंगना मनाली में अपने परिवार के साथ लॉकडाउन समय व्यतीत कर रही हैं और इसके साथ ही बहन रंगोली चंदेल के सपनों के आशियाने को भी सँवारने में मदद कर रही हैं। रंगोली ने हाल ही में कुल्लू में अपना घर बनवाया है।
रंगोली ने इसकी एक झलक साझा करते हुए कहा कि उनकी बहन कंगना उनके साथ घर को सवारने में मदद कर रहीं है। उन्होंने कहा कि कंगना उनके उस घर को संवार रहीं हैं जो उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है और इसमें उनकी प्यारी बहन उनका भरपूर साथ दे रही है। रंगोली का यह भी कहना था कि कंगना सब कुछ अपने आप स्थापित कर रही थीं, “दीवारों पर चित्रों का इंतजार किया जा रहा है, हीटरों को ठीक करने की जरूरत है, हमारे पास अपने हाथों से सब कुछ स्थापित करने में बहुत मदद नहीं है, लेकिन मैं अभी इंतजार नहीं कर सकती।” ऐसा रंगोली कहती हुई दिख रहीं हैं ।
अगर काम कि बात करें तो कंगना जल्द ही ‘थलाइवी’ में दिखाई देंगी, जो प्रख्यात राजनेत्री जयललिता पर आधारित है। इसके अलावा वो एक एक्शन एंटरटेनर ‘तेजस’ भी कर रहीं है जिसमे उनकी एक एयरफोर्स पायलट की जानदार भूमिका है। तो इन्तेजार कीजिये कंगना की इन बेहतरीन फिल्मों का।