kangana-ranaut-react-on-aditya-thackeray-dirty-politics-ask-7-questions-related-sushant-singh-rajput-death

कंगना ने महाराष्ट्र के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है।

Loading

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में रोज नई बातें सामने आ रही हैं। सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार के अलावा फैंस भी काफ़ी निराश हो गए हैं। सभी लोग इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस मामले की वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, सुशांत की मौत के बाद कंगना ने बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज़्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कंगना ने सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों को जिम्मेदार ठहराया है। इसी बीच अब कंगना ने महाराष्ट्र के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है।

दरअसल, आदित्य ठाकरे ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सुशांत की मौत के बाद गंदी राजनीति की जा रही है। इस बात पर कंगना रनौत को गुस्सा आ गया। कंगना ने आदित्य को ट्वीट करते हुए 7 सवालों का जवाब मांगे हैं।

कंगना रनोट ने ट्वीट में लिखा, “जरा देखिए गंदी राजनीति की बात भला कौन कर रहा है। आपके पिता को मुख्यमंत्री की कुर्सी कैसे मिली? ये खुद अपने आप में एक गंदी राजनीति  है। सब भूल जाइए और सुशांत सिंह राजपूत केस में अपने पिता जी से इन 7 सवालों का जवाब लेकर आइए।

1- रिया कहां है?

2- मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की FIR दर्ज क्यों नहीं की?

3- सुशांत के पिता ने फरवरी में जब पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी कि उनके बेटे की जान खतरे में है, तो मुंबई पुलिस ने पहले ही दिन उनकी मौत को सुसाइड क्यों घोषित किया?

4- फॉरेंसिक एक्सपर्ट हमारे पास क्यों नहीं हैं, सुशांत के फोन रिकॉर्ड क्यों नहीं हैं? फोन रिकॉर्ड में क्यों नहीं निकाला गया कि मौत के एक हफ्ता पहले उन्होंने किस-किस से बात की?

5- क्यों IPS विनय तिवारी को जानबूझकर क्वारंटाइन किया गया?

6- CBI जांच से क्यों सब लोग घबरा रहे हैं?

7- सुशांत का पैसा रिया और उसके परिवार ने कैसे लूट लिया?

इसके बाद कंगना ने लिखा कि यह सभी सवाल राजनीति से जुड़े हुए नहीं हैं, कृपया करके इनका जवाब दें।