कृषि कानूनों के समर्थन में कंगना ने फिर किया ट्वीट, किसानों से कहा- धोखेबाजों से सावधान रहें…’

बॉलीवुड की बड़बोली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस ट्वीट के जरिए अदाकारा कृषि कानून का विरोध करने वालों पर निशाना साधती और कृषि कानून को सपोर्ट करने वाले को 'देशभक्त' बताती दिखाई दीं।

Loading

दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों का आंदोलन जारी है। आज किसान आंदोलन का 24वां दिन है। कड़ाके की ठंड के बीच किसान आंदोलन चल रहा है। इस बीच बॉलीवुड की बड़बोली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस ट्वीट के जरिए अदाकारा कृषि कानून का विरोध करने वालों पर निशाना साधती और कृषि कानून को सपोर्ट करने वाले को ‘देशभक्त’ बताती दिखाई दीं। इसके साथ ही अदाकारा ने लोगों से फर्जी देशभक्तों से सावधान रहने की भी अपील की है।

अभिनेत्री कंगना ने ट्वीट कर लिखा, ‘मेरा गुड मॉर्निंग सिर्फ उन लोगों के लिए है जो अखंड भारत से प्यार करते हैं। वह लोग इसे टुकड़ों में बंटने नहीं देना चाहते हैं। मेरा गुड मॉर्निंग उन लोगों के लिए भी है जोकि कृषि कानून को समझते हैं। जिन्हें कृषि कानून समझ में आया वो सभी देशभक्त और किसानों के शुभचिंतक हैं। धोखेबाजों से सावधान रहें… ।’ बता दें, सोशल मीडिया के जरिए अदाकारा लगातार कृषि कानून का समर्थन करती दिखाई दे रही हैं। और तो और वह कृषि कानून का विरोध कर रहे बॉलीवुड सेलेब्स को खरी खोटी सुनाती भी नजर आईं।

 

आपको बता दें, किसान आंदोलन का समर्थन करने पर कंगना अब तक पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ, स्वरा भास्कर और प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधती नजर आ चुकी हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने दिलजीत और प्रियंका के खिलाफ ट्वीट कर लिखा था, ‘अगर आपको सच में किसानों की चिंता है, अगर सच में अपनी माताओं का आदर सम्मान करते हो तो पहले समझ लो आखिर किसान बिल क्या है? सिर्फ देशद्रोहियों के गुड बुक्स में आना चाहते हो? वाह रे दुनिया वाह!’