Kangana Ranaut, who came to the rescue of KRK, messed up with this big film maker

फिल्म मेकर हंसल मेहता ने महानायक अमिताभ बच्चन से कमाल राशिद खान को अनफॉलो करने की मांग की है। हालाँकि यह बात कंगना रनौत को पसंद नही आई।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा से ही अपने बेबाकी के लिए जानी जाती है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोतिज्म पर खुल कर बात कर रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म क्रिटिक केआरके (कमाल राशिद खान) को अनफॉलो करने की मुहीम शुरू हो गयी है। इंडस्ट्री के कई लोग फिल्म केआरके को अनफॉलो करने की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान फिल्म मेकर हंसल मेहता ने महानायक अमिताभ बच्चन से कमाल राशिद खान को अनफॉलो करने की मांग की है। हालाँकि यह बात कंगना रनौत को पसंद नही आई।

कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने हंसल मेहता के ट्वीट को री-ट्वीट करते कहा कि ‘@Rajeevmasand के बारे में क्या? उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में अपने आर्टिकल में कई गलत बाते लिखी। जिसमें उन्हें रेपिस्ट, स्कर्ट चेज़र, ओवर पेड आउटसाइडर, ड्रग एडिक्ट कहा गया? सिर्फ इसलिए कि वह अंग्रेजी में लिखता है कि इसलिए आप उसे कुछ नही कहते। आप KRK के बारे में बुरा भला कह सकता है, लेकिन आप में शक्तिशाली लोगों के बारे में कुछ कहने की हिम्मत नहीं है!

कंगना ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘ KRK को ज्यादा लोग नहीं जानते। वही, राजीव मसंद सभी बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करने जाते हैं और टीवी प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय पत्रिकाओं और मेजबानों के शो के लिए भी लिखते हैं। लेकिन, इंडस्ट्री के कुछ लोगों को केआरके को धमकी देते हुए नजर आते है। लेकिन, अनुपमा और मसंद जैसे लोगों के साथ वह एक गैंग बना रहे है।