Kanika Kapoor

Loading

पूरी दुनिया में जानलेवा कोरोना वायरस ने कहर मचाया हुआ है। इस खतरनाक वायरस (Coronavirus) ने अब बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके बाद पूरा बॉलीवुड सकते में है। कनिका का लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनिका हाल ही में लंदन से स्वदेश लौटी है। जिसके बाद वह शहर के विभिन्न जगहों पर भी गई थी। सूत्रों की माने तो कनिका ने एक होटल में पार्टी दी थी, जहां कई VIP लोग शरीक हुए थे। जिसमें भाजपा नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री अपने परिवार के साथ शामिल थे।

300-400 लोगों से मिलीं कनिका
कनिका कपूर के पिता राजीव कपूर ने एक मीडिया चैनल को बताया कि, कनिका लंदन से लौटने के बाद 3-4 पार्टियों में शरीक हुई थी। जहां कनिका करीब 300-400 लोगों से मिलीं थी।

कनिका ने पिता को ठहराया झूठा
कनिका कपूर ने अपने पिता को पूरी तरह झूठा ठहराया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि, उनके पिता ऐसा नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि, वह लंदन से भारत लौटने के बाद मुश्किल से 10 से 30 लोगों से मिली होंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, उन्हें जब फ्लू के लक्षण नजर आए तो उन्होंने सभी को इस बारें में जानकारी दी थी।

एयरपोर्ट के स्टाफ को बनाया बेवकूफकनिका कपूर जब फ्लाइट से उतरी तक उन्होंने एयरपोर्ट पर तैनात ग्राउंड स्टाफ को बेवकूफ बनाया और बेहद आसानी से पुरे टेस्ट क्लियर कर निकल गई। उसके बाद वह अपने माता-पिता के घर गई। इतना ही नही कनिका लखनऊ में तीन पार्टियों में शामिल होने की भी खबर है। इस खतरनाक वायरस के प्रति लापरवाही बरतने और दूसरों की जान की फिक्र न करने पर कनिका की सभी ओर आलोचना हो रही है।