लॉकडाउन के बीच जाह्नवी कपूर ने बहन खुशी के साथ सड़कों पर दिखाया स्वैग, यूं दौड़ाई अपनी साइकिल

जाह्नवी और खुशी इस तरह का स्वैग पहले भी दिखा चुकी हैं।

    Loading

    Kapoor sisters Janhvi, Khushi cycle around the streets of Mumbai in their masks: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (jhanvi kapoor) हाल ही में फिल्म ‘रूही’ में अहम किरदार में नजर आई थी। इस फिल्म में अदाकारा राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी थी। ना सिर्फ दर्शकों को फिल्म पसंद आई बल्कि जान्हवी कपूर के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई। मालूम हो की कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण महाराष्ट्र के कई राज्यों में लॉकडाउन किया हुआ है। इस वजह से बिना कारण बाहर निकला मना है। ऐसे स्थित में जान्हवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी कपूर (khushi kapoor) साइकिल चलाती स्पॉट हुई। 

    बता दें, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटियां जान्हवी और खुशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है। यहीं वजह है कि मीडिया की निगाहें सिर्फ और सिर्फ स्टार इन किड्स पर टिकी रहती है। वहीं कारण है कि जब जान्हवी कपूर के साथ उनकी छोटी बहन को देखा गया तो मीडिया में उन्हें तुरंत अपने कैमरा में कैद कर लिया। इन दोंनो की तस्वीरें पैपराज फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दोनों का इस दौरान जबदस्त स्वैग देखने को मिल रहा है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    अभिनेत्री जान्हवी कपूर इस दौरान येलो कलर की टी-शर्ट और ग्रे कलर के शॉर्ट्स में दिखाई दी वहीं खुशी ब्लैक कलर की टी-शर्ट और पिंक कलर के ट्राउजर में साइकिलिंग करती नजर आई। फैंस दोनों की इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं और फोटोज पर तरह तरह से प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।  जाह्नवी और खुशी इस तरह का स्वैग पहले भी दिखा चुकी हैं।