Super Dancer 4 में Karishma Kapoor ने किया Shilpa Shetty को रिप्लेस, सेट से तस्वीरें हुए वायरल

    Loading

    डांसिंग शो ‘सुपर डांसर 4’ सबसे पसंदीदा डांस रिएलिटी शो में से एक है। इस शो को दर्शक ख़ासा पसंद करते हैं। लेकिन अब क्या आप जानते हैं की सुपर डांसर 4 के आने वाले एपिसोड में जज के रूप में नज़र आनेवाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को रिप्लेस करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बतौर गेस्ट जज नजर आएंगी। इसी बीच सुपर डांसर 4 सेट से अदाकारा करिश्मा कपूर की कई फोटोज वायरल हो रही हैं। बता दे कि ‘सुपर डांसर 4’ सबसे पसंदीदा डांस रिएलिटी शो में से एक है। 

    Karisma Kapoor स्पेशल होगा एपिसोड

    शो के मंच पर करिश्मा कपूर ने मारी ग्रैंड एंट्री

    आपको बता दे की बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर ने सुपर डांसर 4 के मंच पर ब्लैक कलर की सिंगल ड्रेस में ग्रैंड एंट्री मारी है। उनको देखते ही हर किसी का दिल तेज़ी से धड़कने लगा। वायरल हुए इस फोटो में उनका अंदाज फैंस को बेहद ज्यादा पसंद आ रहा है। करिश्मा कपूर हमेशा ही बच्चों से काफी प्यार करती नजर आईं हैं। इस शो के मंच पर पहुंचते ही एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कंटेस्टेंट को गले लगाया है। सुपर डांसर 4 के मेकर्स और सभी कंटेस्टेंट्स ने साथ मिलकर करिश्मा कपूर को ट्रिब्यूट भी दिया है। इन फोटोज में करिश्मा कपूर का हर लुक नजर आ रहा है।

    कंटेस्टेंट को लगाया गले

    मेकर्स ने ऐसे दिया ट्रिब्यूट

    शो के मंच पर लगाए ठुमके

    अदाकारा करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ शानदार डांसर भी हैं। शो में मंच पर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने डांस का तड़का लगाती दिखाई दे रही हैं। यह बात तो हर कोई बखूबी जानता है की करिश्मा कपूर कितना बढियाँ डांस करती हैं। जब से लोगों के बीच यह खबर पहुंची कि आने वाले एपिसोड में करिश्मा कपूर बतौर जज नजर आएंगी। तभी से फैंस अपकमिंग एपिसोड का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। वही दूसरी ओर शिल्पा शेट्टी के फैंस इस बात से निराश हैं। 

    अपकमिंग एपिसोड का फैंस को इंतजार

    वैसे आप सुपर डांसर 4 में फिर शिल्पा शेट्टी  चाहते हैं या नहीं ? कमेंट बॉक्स में बताएं।