‘सुपरस्टार’ अल्लू अर्जुन के गाने पर कार्तिक आर्यन ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख कई बॉलीवुड सितारे हुए फ़िदा

कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर वरुण धवन (Varun Dhawan), टीवी अभिनेता करण ठक्कर, रकुल प्रीत (Rakul Preet), अरमान मलिक और श्रद्धा कपूर ने भी कमेंट किया है।

    Loading

    करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना’ से बाहर होने के बाद बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ‘दोस्ताना’ के बाद अभिनेता के हाथ से कई फिल्में निकल गई। इस वजह से फैंस काफी नाराज दिखाई दिए। फैंस सोशल मीडिया पर बोलते दिखाई दिए कि नेपोटिज्म और सुपरस्टार्स का दबदबा होने के कारण आउटसाइडर को काम नहीं मिलता। उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया जाता है। इन बवाल के बाद सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो फैंस के बीच तहलका मचा रहा है। अभिनेता के यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कार्तिक की बहुत तारीफ कर रहे हैं। 

    वायरल हो रहे इस वीडियो में कार्तिक आर्यन जबरदस्त डांस करते दिखाई देंगे। अभिनेता इस वीडियो में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फिल्म के एक गाने पर डांस करते दिखाई दिए। कार्तिक वीडियो में स्मूथ डांस स्टेप कर रहे हैं जो कि काफी अच्छा लग रहा है। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अभिनेता ने लिखा ‘’डांस ऐसे करो जैसे____? देखें वीडियो- 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर वरुण धवन (Varun Dhawan), टीवी अभिनेता करण ठक्कर, रकुल प्रीत (Rakul Preet), अरमान मलिक और श्रद्धा कपूर ने भी कमेंट किया है। मालूम हो कि कार्तिक अपनी आगामी फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में वह कियारा आडवाणी और तब्बू के साथ दिखाई देंगे।