Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: डब्बू रत्नानी (Babboo Ratnani) के कैलेंडर के लिए लगातार तीसरे शॉट का अनावरण करने से पहले, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने एक इंस्टाग्राम लाइव में डब्बू रत्नानी के साथ अपने ‘नंबर वन’ शॉट के पीछे के विवरण का खुलासा किया। यह पूछे जाने पर कि वह इस साल की कैलेंडर तस्वीर को क्या नाम देंगे, कार्तिक आर्यन ने कहा कि यह उनका सबसे अच्छा क्लिक है और इसे ‘नंबर वन’ कहा जाना चाहिए।

    डब्बू रत्नानी के साथ अपने बॉन्ड के बारे में कार्तिक बताते हैं कि डब्बू रतनानी के कैलेंडर में शामिल होना उनकी बकेट लिस्ट में रहा है और वह लगातार तीन बार इसे टिक करने में सक्षम रहे जिसके लिए वो आभारी हैं। डब्बू रत्नानी ने अपनी पत्नी मनीषा और बच्चों के साथ कार्तिक आर्यन की तस्वीर के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया, बल्कि यह भी बताया कि कार्तिक का शॉट इस साल के सबसे अधिक प्रत्याशित लोगों में से एक रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    डब्बू ने बताया कि उनके, मनीषा और उनके बच्चों के इनबॉक्स में कार्तिक आर्यन की तस्वीर का अनावरण करने के अनुरोधों और मांगों से भरे हुए हैं कई मैसेज आए हैं। कार्तिक आर्यन के प्रशंसकों और अनुयायियों के बीच का उत्साह उनके लाइव सेशन में भी देखने को मिला। बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक, कार्तिक आर्यन इससे पहले कैलेंडर पर दो बार विविध और अनोखे लुक पेश कर चुके हैं। जहां उनके पहले शॉट में उन्हें दो बिल्लियों के साथ एक बिस्तर पर दिखाया गया था, वहीं उनके दूसरे शॉट में उनके तीन अलग-अलग रूप देखे गए जिसमे से एक उनकी फिल्म का भी था।

    इस साल, कार्तिक आर्यन ने अपने लंबे बालों के साथ अपने सैक्सी लुक्स से अभिनेता ने पहले के मुकाबले अपने फोटोशूट के बार को और ऊपर उठाया। अभिनेता का शॉट वास्तव में नंबर एक है क्योंकि हार्थरोब के नाम से मशहूर कार्तिक आर्यन का ऐसा लुक किसी ने सोचा नही होगा ! इस मौसम में कार्तिक आर्यन का नया फोटो तापमान में इज़ाफा करता नज़र आ रहा है