बी-टाउन की यह टॉप एक्ट्रेसेस हमेशा रखती हैं करवा चौथ का व्रत

आज देशभर में करवा चौथ (Karva Chauth) का त्यौहार बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है।

Loading

मुंबई. आज देशभर में करवा चौथ (Karva Chauth) का त्यौहार बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन शादी-शुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। आम महिलाओं की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी यह त्यौहार हर साल मनाती हैं। आज हम ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं। 

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) हर साल अपने पति अभिषेक बच्चन की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को 13 साल पूरे हो गए हैं। इन दोनों को एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है। ऐश्वर्या और अभिषेक ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) ने भी हर साल की तरह इस साल करवा चौथ का व्रत रखा हैं। शिल्पा और राज की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता हैं।शिल्पा और राज ने साल  2009 में शादी रचाई थी। इन दोनो की शादी को 11 साल पूरे हो गए है। इन दोनो को बेटा विवान और बेटी समीशा हैं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने साल में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की। अनुष्का हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली के साथ शादी रचाई थी। इन दोनो ने इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी रचाई थी। विराट और अनुष्का के शादी को इस साल 3 साल पूरे हो जाएंगे। वहीं, इस समय अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। 

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी अपने पति निक जोनास के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी रचाई थी। इन दोनो की शादी को इस साल 2 साल पूरे हो जाएंगे। प्रियंका ने अपना पहला करवा चौथ बड़ी धूम धाम से मनाया था। इस खास दिन प्रियंका ने लाल रंग की सिल्क की साड़ी में नज़र आई थी। वहीं हाथों में लाल चूड़ी और गोल बिंदी उन्हें बिल्कुल परफेक्ट सुहागन वाला लुक दे रही थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपने पति अनिल थडानी के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन वह एक सुहागन की तरह तैयार होती हैं। रवीना और अनिल की शादी को 16 साल पूरे हो गए हैं। रवीना ने 2004 साल में अनिल से शादी रचाई थी। 

बॉलीवुड के बाबा यानी एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता (Manyata Dutt) भी हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं। हर साल की तरह इस साल भी वह संजय दत्त की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी।