‘कसौटी जिंदगी की’ फेम हिना खान का वीडियो हुआ वायरल, ‘दुजी वार प्यार’ गाने पर दिए कमाल के एक्सप्रेशंस

हिना खान ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें अदाकारा ब्लू कलर की खूबसूरत पंजाबी ड्रेस में दिखाई दीं।

Loading

मुंबई: ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका के किरदार से अलग पहचान बनाने वाली खूबसूरत टीवी अदाकारा हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अभिनेत्री अक्सर वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैन्स को दीवाना बनाती दिखाई देती हैं। इसी बीच हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अदाकारा पंजाबी गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं। हिना खान का ये अंदाज उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

हिना खान ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें अदाकारा ब्लू कलर की खूबसूरत पंजाबी ड्रेस में दिखाई दीं। हिना वीडियो में सुनंदा शर्मा के गाने ‘दुजी वार प्यार (Duji Vaar Pyaar)’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। आप भी देखें यह वीडियो – 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में हिना खान ‘बिग बॉस 14’ में तूफानी सीनियर के तौर पर पहुंची थीं। इस दौरान अदाकारा के साथ सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान ने भी बिग बॉस के घर में एंट्री मारी थी। बिग बॉस के घर में एक बार फिर से हिना के फैन्स ने उन्हें काफी पसंद किया था। इसके अलावा हिना कुछ दिनों पहले वेब सीरीज ‘डैमेज्ड 2’ भी रिलीज दी थीं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)