Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) अपना नया सीजन लेकर आ गया है। अब एक बार फिर से फैंस के फेवरेट सेलेब्स खतरों से खेलते नजर आने वाले हैं। इस दिनों सभी स्टार शो के लिए केपटाउन शहर में हैं। स्टार्स भी फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं और अपडेट कर रहे हैं। जिसके बाद से फैंस को शो का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से एविक्ट होने वाले पहले कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) और बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) की कुछ ऐसी फोटोज़ सामने आई हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इन फोटोज़ को विशाल ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    दरअसल, विशाल ने निक्की के साथ जो फोटोज  शेयर की हैं उनमें दोनों काफी रोमांटिक नज़र आ रहे हैं। फोटोज में दिख रहा है कि विशाल व्हाइट शर्ट और ब्लैक लोअर में काफी हॉट लग रहे हैं, तो वहीं निक्की भी व्हाइट जैकेट, ग्रीन टॉप और ब्लू जींस में काफी सैक्सी लग रही हैं। पहली फोटो में विशाल और निक्की एक दूसरी की आंखों में खोए हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं बाकी फोटो में निक्की कैमरे को देखकर पोज़ देती दिख रही हैं तो विशाल सामने देख रहे हैं। दोनों की ये कोजी फोटो देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। कोई दोनों की जोड़ी हो हिट बता रहा है तो कोई विशाल को हॉट कह रहा है। फोटो शेयर करते हुए विशाल ने लिखा, ‘संडे ब्वॉय के साथ मंडे गर्ल।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vishal Aditya Singh (@vishalsingh713)

    आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 11 अगले महीने यानी जुलाई से टेलीकास्ट किया जाएगा। लेकिन शो से जुडी खबरें सामने आती रहती हैं। खबरों की मानें तो विशाल आदित्य सिंह वो पहले कंटेस्टेंट हैं जो इस शो से बाहर होंगे। हालांकि शो टेलीकास्ट होने तक हम ये कन्फर्म नहीं कह सकते। वहीं निक्की की बात करें तो निक्की हाल ही में बिग बॉस 14 में नज़र आई हैं। एक्ट्रेस शो के सेकेंड रनरअप रही थीं।