Khatron Ke Khiladi 11: Divyanka Tripathi के सामने छूटे मगरमच्छ के पसीने ।

    Loading

    रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 11 ने तव पर दस्तक दे दिया है। इस शो को लेकर दर्शकों में काफी एक्ससाइटमेंट थी। हालही में खतरों के खिलाड़ी शो की शूटिंग हालही में कंटेस्टेन्ट्स ने केपटाउन में पूरी की हैं।ऐसे में सभी कंटेस्टेन्ट्स अपनी शूटिंग करके वापस मुंबई लौट आये है।

    बता दे कि इस शो को ज्यादा पसंद कर रहे है। इस शो में एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी का अंदाज़ औऱ उनका बोल्डनेस लोगों को हैरान कर दे रहा हैं। इस शो में दिव्यंका को देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नही है। एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके हिम्मत की दाद देते लोग नही थक रहे हैं।

    बीते दिन शो खतरों के खिलाड़ी में ऐक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी रोहित शेट्टी के चैलेंज को हिम्मत से पूरा करती हुई दिखाई दी। बात दे कि एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी एक मगरमच्छ को हाथों में पकड़े नज़र आई। यही नही इसी दौरान मगरमच्छ ने दिव्यंका पर वार भी किया। जिसमें उन्हें एक खरोच भी आई लेकिन दिव्यंका के चेहरे से मुस्कान नहीं गई।

    अब शो में उनके इसी अंदाज की लोग जबरदस्त तारीफ़ कर रहें हैं। बता दे कि इस शो में हिस्सा लेने से पहले अदाकारा दिव्यंका त्रिपाठी दहिया ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें अपने ज़िन्दगी में ऐसे चीज़ें से डर नही लगता। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 11 में दिव्यंका त्रिपाठी के अलावा श्वेता त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली जैसे सितारे भी नज़र आ रहे हैं।

    वैसे दिव्यंका त्रिपाठी का यह बोल्डनेस आपको कैसा लगा ? कमेंट बॉक्स में बताएं।