Khatron Ke Khiladi 11: Divyanka Tripathi, Shweta Tiwari and others in Cape Town: ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में हो रही है। जिस वजह से श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, अर्जुन बिजलानी सहित अन्य कंटेस्टेंट वहीं मौजूद हैं। इसके साथ यह सभी सितारे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव दिखाई दिए। केपटाउन से सामने आईं इन सेलेब्स की कुच्छ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। इन तस्वीरों में यह सभी सितारे ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग छोड़ एक दूसरे संग समय बिताते हुए मस्ती करते दिखाई दिए। आप भी नजर डाले इन तस्वीरों पर- (फोटो साभार- @अर्जुन बिजलानी)

    Loading

    मुंबई: टीवी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी का 11वां सीजन (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शो की शूटिंग भारत से बाहर साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हो रही है। इसके लिए पूरी टीम भी केपटाउन पहुंच चुकी है। स्टार्स की यहां की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद से फैंस को शो का बेसब्री से इंतजार है। अब शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। खबर के मुताबिक शो से पांच कंटेस्टेंट एक साथ एविक्ट हो गए हैं। उन पांच कंटेस्टेंट्स का नाम भी सामने आया जिन्होंने शो को अलविदा कह दिया है।

    बिग बॉस के एक फैन पेज khabribaba.everything की खबर मुताबिक फेमस एक्ट्रेस महक चहल, निक्की तंबोली, आस्था गिल, सौरभ राज जैन और अनुष्का सेन ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से बाहर हो गए हैं। और इसी के साथ अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, श्वेता तिवारी और सना मकबूल ने टॉप 8 में अपनी जगह बना ली है। इस फैन पेज के मुताबिक टॉप 8 में विशाल आदित्य सिंह का नाम भी शामिल है, हालांकि विशाल के एविक्ट होने की खबर पहले आ चुकी है। लेकिन जब तक शो टेलीकास्ट नहीं हो जाता हम इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

    View this post on Instagram
     
    A post shared by every updates about biggboss15 (@khabribaba.everything)

    आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 11 अगले महीने यानी जुलाई से टेलीकास्ट किया जाएगा। लेकिन शो से जुडी खबरें सामने आती रहती हैं। खबरों की मानें तो विशाल आदित्य सिंह वो पहले कंटेस्टेंट हैं जो इस शो से बाहर होंगे। हालांकि शो टेलीकास्ट होने तक हम ये कन्फर्म नहीं कह सकते। वहीं निक्की की बात करें तो निक्की हाल ही में बिग बॉस 14 में नज़र आई हैं। एक्ट्रेस शो के सेकेंड रनरअप रही थीं।