Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने बर्थडे पर दोस्तों के साथ ड्रग्स पार्टी कर रही थी। तभी किसी ने पुलिस को खबर दे दी। खबर मिलते ही पुलिस ने देर रात छापा मार कर एक्ट्रेस और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। एक्ट्रेस की पहचान नाइरा नेहल शाह (Naira Nehal Shah) के रूप में हुई है। एक्ट्रेस की इस बर्थडे पार्टी में ड्रग्स भी इस्तेमाल किया जा रहा था जो कि उन्हें महंगा पड़ गया. पुलिस ने खुफ‍िया सूचना के आधार पर देर रात होटल में छापा मारा जहां नायरा अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी सेल‍िब्रेट कर रही थीं. आइए जानें कौन है ये एक्ट्रेस और क्या रहे उनके प्रोजेक्ट्स। मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है। जहां फाइव स्टार होटल में एक्ट्रेस नाइरा नेहल शाह बर्थडे पार्टी कर रही थी। पुलिस ने रविवार-सोमवार दरम्यान छापा मारकर एक्ट्रेस को उसके दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया- ‘रविवार रात करीब तीन बजे एक फाइव स्टार होटल में रेड की गई। वहां बॉलीवुड में छोटे रोल करने वाली एक्ट्रेस और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सांताक्रुज पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सांताक्रुज पुलिस के वरिष्ठ अधिकरी ज्ञानेश्वर गनोरे को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस फाइव स्टार होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है। जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।’

    इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने पार्टी में छापा मारा। पुलिस के अनुसार, नेहल शाह होटल के एक रूम में चरस ले रही थी। नेहल और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वहां पर चरस ले रहे थे। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    आपको बता दें नायरा का जन्म और परवर‍िश मुंबई में हुई है। उनके पेरेंट्स मूल रूप से बिहार के हैं जो एक्टिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने मुंबई आए थे। हालांकि नायरा के मम्मी-पापा फिल्म जगत में कामयाब नहीं हो पाए। अपने पेरेंट्स के सपनों के नक्शेकदम पर चलते हुए नायरा ने भी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने की ठानी। उन्होंने 2017 में तेलुगू मूवी E ee से एक्ट‍िंग डेब्यू  किया था। इस फिल्म में वे नीरज शाम के अपोजिट कास्ट की गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नायरा फिल्मों के अलावा किक बॉक्स‍िंग के नेशनल लेवल चैंपियनश‍िप में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं. उन्हें कुंग-फू भी आता है. इन टैलेंट्स के बाद ड्रग्स पार्टी में एक्ट्रेस का पकड़ा जाना हैरान करता है।