Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: सलमान खान (Salman Khan) और केआरके (Kamaal Rashid Khan ) का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कमाल पर हाल ही में सलमान खान ने मानहानि का केस किया था। अब कोर्ट के आदेश के बाद केआरके ने सलमान खान के खिलाफ पोस्ट की गई सारी वीडियो डिलीट कर दी हैं। पूरे सीन में जब मीका सिंह (Mika Singh) की एंट्री हुई तो दोनों तरफ से जुबानी जंग छिड़ गई और अब KRK ने मीका सिंह के खिलाफ कड़वे बोल बोले हैं। इसके बाद उन्होंने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म की आलोचना की। अब केआरके ने एक्टर ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पर निशाना साधा है।

    दरअसल हाल ही में केआरके ने रणबीर कपूर के खिलाफ विवादित ट्वीट किया है। केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि आजकल रणबीर कपूर दीदी कंगना रनौत के निशाने पर है! कंगना इशारों ही इशारों में रणबीर कपूर की पोल खोल रही है और दुनिया को बता रही है, कि रणबीर कितना बड़ा ठरकी है! मैं रणबीर से यही कहूंगा, कि भाई साहब हर जगह क्यों ट्राई करते हो! कहीं तो कंट्रोल कर लिया करो मेरे भाई!’

    हालांकि केआरके के इस ट्वीट का रणबीर कपूर जवाब नहीं दे पाएंगे क्योंकि एक्टर सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं। वैसे भी रणबीर मीडिया में भी खुद के खिलाफ आने वाली किसी बात का जवाब कभी नहीं देते हैं। वहीं, केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से छा गया है। केआरके के इस ट्वीट पर फैंस तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।