police-shares-meme-on-ayushmann-khurrana-film-gulabo-sitabo

महाराष्ट्र पुलिस नए नए तरीके ढूंढकर लोगों को जागरूक करने के कोशिश कर रही है। इसीबीच उन्होंने अब एंटरटेनमेंट के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का फैसला किया है।

Loading

मुंबई. देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढती जा रही है। इसीलिए भारत सरकारने देश में लॉकडाउन लागू कर दिया है। पुरे देश में कोविड 19 के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है। इस मुश्किल की समय में महाराष्ट्र पुलिस अपनी जी जान लगाकर काम कर रही है। वही, महाराष्ट्र पुलिस नए नए तरीके ढूंढकर लोगों को जागरूक करने के कोशिश कर रही है। इसीबीच उन्होंने अब एंटरटेनमेंट के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का फैसला किया है।

दरअसल, महाराष्ट्र पुलिस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ एक सीन दिखाया जा रहा है। इस सीन में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना एक साथ नजर आ रहे है। इस सीन पर महाराष्ट्र पुलिस ने मजेदार मीम बनाया है।

महाराष्ट्र पुलिस ने इस मीम को शेयर करते हुए लिखा, ‘ घर आपका है, जमीन आपकी, पसंद आपकी लेकिन फिर भी आपको बाहर निकलने के लिए हमारी अनुमति लेना जरूरी होगा, वह भी आपकी ही सुरक्षा के लिए। मुंबई पुलिस ने यह बात मराठी भाषा में लिखी थी। इसमे आगे लिखा गया कि कोरोना से बचने का सबसे अच्छा स्थान आपकी हवेली ही , इससे बाहर न जाएं।

वही, महाराष्ट्र पुलिस की इस मीम पर आयुष्मान खुराना ने रिप्लाई भी किया है। आयुष्मान खुराना ने डीजीपी महाराष्ट्र पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि ”बिल्कुल सही महाराष्ट्र पुलिस, इस समय घर पर रहना ही सबसे सुरक्षित है, बाहर जाना नहीं”

बता दे कि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट और मीम काफी वायरल हो रहे है। लोगों को महाराष्ट्र पुलिस का यह अनोखा तरीका बेहद पसंद आ रहा है।