लवीना के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी में महेश भट्ट

Loading

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद महेश भट्ट का नाम लगातार विवादों में रहा और अब उनपर एक आरोप गंभीर आरोप लगो है। दरअसल अभिनेत्री लवीना लोध ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर निर्माता- निर्देशक महेश भट्ट को बॉलीवुड का‘डॉन’बता दिया। लवीना महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल की पत्नी है। लवीना का आरोप है कि भट्ट और उनका परिवार मिलकर उन्हें परेशान कर रहा है।

लवीना के इस वीडियो के वायरल होने के बाद महेश भट्ट की ओर से उनके वकील की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनके मुताबिक महेश भट्ट पर लगे सारे इल्ज़ाम बेबुनियाद है। ऐसे में वे कानूनी सलाह के आधार पर आगे का एक्शन लेने वाले हैं।

दरअसल अभिनेत्री लवीना के मुताबिक, उनकी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। लवीना के मुताबिक सुमित ड्रग्स और लड़कियों का सप्लाई किया करता था। लवीना ने अमायरा दस्तूर और सपना पब्बी जैसी अभिनेत्रियों का जिक्र किया है। लवीना ने आगे कहा कि जब इस बारे में उन्हें पता चला, तो उन्होने सुमित को छोड़ने का फैसला लिया। दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।

अब यहां तक लवीना के आरोप सिर्फ सुमित की तरफ थे। लेकिन बाद में लवीना ने वीडियो में कहा कि इस सब की जानकारी महेश भट्ट को भी थी। उन्होंने महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताते हुए कहा कि, अगर महेश भट्ट के हिसाब से कुछ नहीं होता तो वे उसकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। कितने एक्टर्स, निर्देशक को वे काम से निकाल दिए हैं। कई जिंदगियां बर्बाद की हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

I m being harrased by Mahesh Bhatt & family. Pls support.

A post shared by Actor | Luviena Lodh (@luvienalodh) on

लवीना ने वीडियो के आखिर में कहा है  कि , “मेरे साथ या मेरे परिवार संग कुछ भी गलत होता है तो इसके जिम्मेदार महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सभरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल होंगे। सभी को पता चलना चाहिए कि बंद दरवाओं के पीछे ये लोग कैसे किसी की जिदंगी को तबाह कर देते हैं।”

वीडियो में लवीना ने यह भी कहा कि जब से उन्होने केस फाइल किया है, महेश भट्ट उनके पीछे पड़ गए हैं। उनके मुताबिक महेश भट्ट उनके घर में घुसने की कोशिश करते हैं। वहीं पुलिस की तरफ से एक्शन नहीं लिया जा रहा है।