mala-sinha-birthday-special-know-her-life-interesting-fact

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 50 से लेकर 70 तक के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस माला सिन्हा (Mala Sinha) आज अपना 84 वां जन्मदिन मना रही हैं।

Loading

मुंबई. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 50 से लेकर 70 तक के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस माला सिन्हा (Mala Sinha) आज अपना 84 वां जन्मदिन मना रही हैं। माला सिन्हा (Mala Sinha) ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। माला सिन्हा (Mala Sinha) का जन्म 11 नवंबर 1936 को कोलकाता में हुआ। उनका असली नाम ‘आल्डा’ है। एक्ट्रेस ने हिंदी के अलावा बंगाली और नेपाली भाषा में भी कई फिल्में की हैं।

माला (Mala Sinha) के नाम के पीछे एक किस्सा है। दरअसल, माला सिन्हा (Mala Sinha) जब स्कूल जाया करती थीं, तब उन्हें सब लोग डालडा कहकर चिढ़ाते थे। वहीं, उन्हें माता पिता उन्हें बेबी कहते थे। इसलिए स्कूल के कई दोस्त उन्हें डालडा सिन्हा तो कई बेबी सिन्हा कहकर चिढ़ाते थे। इसलिए माला ने खुद अपना नाम बदल लिया। माला सिन्हा ने फिल्मों में काम करने से पहले रेडियो में काम किया। वह रेडियो के लिए गाती थीं। माला (Mala Sinha) बेहद खूबसूरत थी, इसलिए किसी ने उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह दी।

फिल्मों में काम करने के लिए माला (Mala Sinha) मुंबई चली गई। लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेना उनके लिए इतना आसान नहीं था। माला के पिता अल्बर्ट सिन्हा बंगाल से थे और उनकी मां नेपाल की रहने वाली थीं। इस वजह से उन्हें नेपाली-भारतीय बाला कहते थे। जब माला एक बार एक निर्माता के पास गई। तब उस निर्माता ने माला (Mala Sinha) से कहा कि पहले शीशे में जाकर अपना चेहरा तो देखो। ऐसी भद्दी नाक लेकर तुम एक्ट्रेस बनने का सपना कैसे देख सकती हो। हालांकि, कुछ दिनों बाद माला को फिल्में ऑफर हुई। लेकिन, उनकी शुरुआत की फ़िल्मे फ़्लॉप हुई। माला अपने पिता के साथ मुंबई आई थी।

माला (Mala Sinha) की फ़िल्मे फ़्लॉप होने के बाद उनके पिता उन्हें कहा कि वह कोलकाता जाकर बंगाली फ़िल्मो में कोशिश करे। लेकिन, माला का मान मुंबई छोड़कर जाने का नहीं थी। इसके बाद उनके पास जानकी दास एक फिल्म का प्रपोजल ले कर आ गए। इस फिल्म का नाम था ‘नया जमाना’। इस फिल्म में माला (Mala Sinha) की एक्टिंग को देखकर गुरु दत्त की पत्नी गीता दत्त उनसे बहुत प्रभावित हो गई। उन्होंने माला को अपने घर पर दुर्गा पूजा में बुलवाया और उसका डांस का शो रखा। इसके बाद गुरु दत्त ने फौरन उन्हें अपनी फिल्म ‘प्यासा’ में रोल ऑफर कर दिया।

माला (Mala Sinha) ने फिल्म ‘प्यासा’ में एक महत्वाकांक्षी और मैटीयरिलस्टिक लड़की का किरदार निभाया। इस फिल्म के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। माला ने धूल का फूल, फिर सुबह होगी, हरियाली और रास्ता, अनपढ़, दिल तेरा दीवाना, गुमराह बहूरानी, जहांआरा, हिमालय की गोद में, आंखें, दो कलियां और मर्यादा सहित अनेक फिल्में कीं।

माला (Mala Sinha) को एक बार एक एक्टर ने पटाखा कह दिया था। दरअसल,फिल्म ‘मर्यादा’ के गाने ‘चुपके से दिल देदे नइते शोर मच जाएगा’ गाने की शुटिंग के समय माला ने बैकलेस चोली पहनी थी। जब माला (Mala Sinha) सेट पर आई तो फिल्म के हीरो राजेश खन्ना सीटी बजाते हुए कहा, तुम तो बिलकुल पटाखा लग रही हो। इसके अलावा माला ने जीनत अमान और परवीन बॉबी पे एक कमेंट किया था। माला ने जीनत और परवीन बॉबी कि यह एक्ट्रेसेस कम और मॉडल ज्यादा हैं। मॉडल के पास दिखाने के लिए सिर्फ शरीर होता है।’

माला सिन्हा (Mala Sinha) ने अपने नेपाली फिल्म के हीरो चिदंबर प्रसाद लोहानी से शादी की। माला सिन्हा की एक बेटी प्रतिभा सिन्हा हैं। प्रतिभा ने बॉलीवुड में बहुत धूम धड़ाके साथ एंट्री की थी। प्रतिभा फिल्म राजा हिंदुस्तानी के मशहूर गाने ‘परदेसी परदेसी’ में नज़र आई थीं। हालांकि प्रतिभा फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।