माँ करीना कपूर खान ने अपने बेटे 'जेह' की दिखाई पहली झलक, तैमूर से भी ज्यादा क्यूट

    Loading

    बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने इस साल फरवरी में अपने दूसरे बेटे ‘जेह’ का स्वागत किया। जेह को देखने के लिए दर्शकों में भारी एक्ससाइटमेंट थी। हर कोई जेह की एक झलक देखने के लिए बेताब था। आपको बता दे कि इसी बीच करीना कपूर खान के फैन पेज पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि ऐक्ट्रेस ने इस तस्वीर का इस्तेमाल अपनी हालिया रिलीज किताब ‘प्रेग्‍नेंसी बाइबल’ (Pregnancy Bible) में किया था और यह वहीं से सामने आई है। आपको बता दें कि करीना कपूर खान ने अब तक अपने छोटे बेटे की तस्वीर मीडिया और फैंस को नहीं दिखाई है।

    आपको बता दे कि करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे जेह अली खान की तस्वीर को अभी पब्लिक नहीं किया है। एक्ट्रेस करीना कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी पहली की तरह काफी चर्चा में रही। उनके बेटे तैमूर अभी से काफी फेमस स्टारकिड हैं। वह काफी क्यूट दिखते हैं और पपराजी के फेवरिट भी हैं। कैमरा के सामने तैमूर भी अपने अंदाज़ में नज़र आते हैं। करीना ने अब तक अपने दूसरे बेटे की तस्वीरें नहीं दिखाई हैं। अब एक फैन पेज पर दो तस्वीरें हैं जिनको लेकर दावा किया जा रहा है इनमें एक फोटो उनके बेटे जेह की है। जेह की इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ़ कर रहा है। ऐसे कमेंट आ रहे है की जेह तैमूर के जितने ही क्यूट हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर एक बच्चे का माथा चूम रही हैं। इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor)

    आपको बताते चलें कि हालही में एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी किताब लांच की थी। करीना के इस किताब ‘प्रेग्‍नेंसी बाइबल’ के टाइटल पर एक क्रिश्‍चियन ग्रुप ने आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। क्रिश्‍चियन ग्रुप ने करीना कपूर खान और दो अन्‍य लोगों के खिलाफ महाराष्‍ट्र के बीड शहर में शिकायत करते हुए उन पर समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।

    आपको बता दें कि करीना कपूर खान ने 9 जुलाई को अपनी बुक ‘प्रेगनेंसी बाइबल’ लॉन्‍च की थी और इसे अपना तीसरा बच्‍चा बताया था। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर बुक को प्रमोट करने के लिए कई पोस्‍ट्स भी शेयर किए थे। अब करीना कपूर के मुताबिक, किताब में उनकी पर्सनल लाइफ का जिक्र है कि कैसे दोनों बार प्रेग्‍नेंसी के दौरान उन्‍होंने फिजिकली और इमोशनली चीजों को एक्‍सपीरियंस किया। 

    करीना कपूर खान के बेटे ‘जेह’ की यह तस्वीर आपको कैसी लगी ? कमेंट बॉक्स में अपनी राय बताएं।