मौनी रॉय ने खिलाया सफेद शेर को खाना, वीडियो को मिले इतने लाख व्यूज

टीवी अदाकारा मौनी रॉय बहुत जल्द 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। फिल्म में मौनी का किरदार नेगेटिव होगा।

Loading

मुंबई:  टीवी से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस बेहद खास वीडियो को अदाकारा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वायरल वीडियो को साझा करने के साथ मौनी ने कैप्शन में लिखा, ‘यह शेर सिर्फ 10 महीने का है। उसे देखने के बाद मैं डर गई थी लेकिन मिलकर काफी खुशी भी हुई।’  कुछ घंटो पहले शेयर इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। मौनी का ये निडर अंदाज सोशल मीडिया के यूज़र्स को काफी पसंद आ रहा है। मौनी रॉय के इस वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। 

वीडियो में आप देख सकते है मौनी रॉय (Mouni Roy) एक्ट्रेस के हाथ में मांस का टुकड़ा है और वो सफेद शेर को यह टुकड़ा खिला रही है। सफेद शेर भी बड़े प्यार से दिया हुआ खाना खा रहा है। आप भी देखें इस वीडियो को- 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो, टीवी अदाकारा मौनी रॉय बहुत जल्द ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। फिल्म में मौनी का किरदार नेगेटिव होगा। अदाकारा ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है अब सिर्फ फिल्म रिलीज होने का इंतजार है। खैर, हाल ही में मौनी वेब सीरीज ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ में दिखाई दी थीं। यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया था। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)