Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के पति राज कौशल (Raj Kaushal) का निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस खबर से फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों को भी बड़ा झटका लगा है। राज ने रविवार को ही दोस्तों के साथ पार्टी की थी। उन्होंने सोमवार को मंदिरा और दोस्तों के साथ फोटो शेयर कर बताया था कि उनका रविवार का दिन शानदार रहा। राज के निधन की खबर से उनके दोस्त और सेलेब्स सदमे में हैं। नेहा धूपिया, कुब्रा सेठ, अमोल पाराशर, रोशन अब्बास, रोनित रॉय, टिस्का चोपड़ा समेत तमाम सेलेब्स ने राज के निधन पर दुख जाहिर किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राज कौशल के निधन की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली और जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। 30 जून को सुबह करीब 4:30 बजे राज कौशल ने आखिरी सांस ली। इस समय मंदिरा के दोस्त उनके सपोर्ट में खड़े हैं। वह उनकी हिम्मत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। मंदिरा की दोस्त मौनी रॉय (Mouni Roy) ने उनके साथ फोटोज शेयर की हैं।

    दअरसल मौनी ने मंदिरा को गले लगाते हुए फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। एक तस्वीर में मंदिरा ने टैंक टॉप के साथ ब्लैक लेदर पैंट पहना है वहीं दूसरी में ऑफ व्हाइट शर्ट। मौनी दोनों ही फोटोज में ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। मौनी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘माय बेबी इज स्ट्रॉन्गेस्ट।’ इन तस्वीरों के पोस्ट होते ही कई टीवी सिलेब्स मंदिरा को ऐसे ही मुस्कुराते और स्ट्रॉन्ग बने रहने की नसीहत देते हुए कमेंट कर रहे हैं. सोनल चौहान, शमिता शेट्टी, आशका, आशा नेगी जैसे कई सिलेब्स ने हार्ट इमोजी कमेंट कर अपना इमोशन जाहिर किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by mon (@imouniroy)

    आपको बता दें पति राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर उनके साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो के साथ दिल टूटने वाली इमोजी पोस्ट की थी।