Pornography Case : Mumbai Crime Branch summoned director of Armsprime Media Saurabh Kushwaha for questioning in connection with the pornography case
Photo: ANI/File

शिल्पा शेट्टी के पति की गिरफ्तारी के बाद उनकी टीम भी क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंच गई थी।

    Loading

    Mumbai Crime Branch presents Raj Kundra in Mumbai court: देर रात सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने गिरफ्तार किया। राज पर अश्लील फिल्में बनाने जैसा गंभीर आरोप लगा है। राज की गिरफ्तारी करीब रात के 11 बजे हुई। जिसके बाद उन्हें कुछ घंटो तक मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस में रखा गया। आज यानी मंगलवार को राज को मुंबई कोर्ट में पेश किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को कोर्ट लेकर पहुंची हैं। इसके बाद कोर्ट फैसला लेगा कि राज को कितने दिनों की रिमांड पर भेजना है। 

    खबर के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद राज कुंद्रा को तकरीबन चार घंटों तक मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस में रखा गया था। इसके बाद आगे की कार्यवाही करते हुए उन्हें क्राइम ब्रांच से निकालकर मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उनका मेडिकल हुआ। मेडिकल कराने के बाद क्राइम ब्रांच के ऑफिसर उन्हें मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर ले गए। ANI ने इस खबर की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर राज की ताजा तस्वीर पोस्ट कर इस पूरे मामले की जानकारी साझा की हैं।

     

    राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनकी लीगल टीम भी उनकी जमानत करने के पीछे पड़ी है। शिल्पा शेट्टी के पति की गिरफ्तारी के बाद उनकी टीम भी क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंच गई थी। फिलहाल, यह देखना होगा कि इस मामले में कोर्ट क्या फैसला लेता है।