mumbai-police-calls-rohit-shetty-asli-dilwale-presents-him-a-token-of-gratitude-for-his-commendable-job

बॉलीवुड के कई स्टार्स ने कोरोना काल में मदद की।

Loading

मुंबई. कोरोना वायरस (Covid-19) के चलते पूरी दुनिया में खौफ का माहौल बन गया है। भारत में इस जानलेवा वायरस ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। ऐसे मुश्किल समय में कई लोग मदद के लिए आगे आये। उनकी मदद से यह लड़ाई बहुत आसान हो गई।

बॉलीवुड के कई स्टार्स ने कोरोना काल में मदद की। इस संकट में ऐसी ही मदद करने के लिए मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को धन्यवाद कहा है।  

मुंबई पुलिस (Mumbai Police)  के टि्वटर हैंडल ने रोहित शेट्टी का आभार व्यक्त करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की हैl इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी को ‘असली दिलवालेl’ भी कहा है।

मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया कि, ‘असली दिलवालेl पुलिस के होटल में रहने की व्यवस्था हो या ड्यूटी के दौरान उनके मेडिकल बिलों का वहन करना होl रोहित शेट्टी ने इन सभी कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाया हैl मुंबई पुलिस कमिश्नर ने रोहित शेट्टी का आभार व्यक्त किया हैl’ इसके बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस रोहित शेट्टी की तारीफ कर रहे हैं।