Photo: Mumbai Police Twitter
Photo: Mumbai Police Twitter

    Loading

    मुंबई: देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। कोरोना की वजह से इस वक़्त पूरा देश परेशान है। जिसके चलते राज्य में फिर एक बार लॉकडाउन लग गया है। पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में लाखों की संख्या में लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे में नेता हो या अभिनेता कोई भी कोरोना के कहर से नहीं बच पा रहा है। रोजाना किसी न किसी एक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। लोगों को वैक्सीन देने का काम तेजी से किया जा रहा है।

    इसी बीच मुंबई पुलिस(Mumbai Police) हमेशा अपने  सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे पोस्ट करते हैं जिससे लोग न सिर्फ एंटरटेन होते हैं बल्कि उन्हें मैसेज भी मिल जाता है। मुंबई पुलिस हमेशा बॉलीवुड या साउथ की फिल्मों के सीन या पोस्टर के जरिए अपना मैसेज देते हैं। लेकिन इस बार अब मुंबई पुलिस ने तो उन्होंने हॉलीवुड के पॉपुलर वेब सीरीज मनी हाइस्ट के एक क्लिप के ज़रिए लोगों को आसान पिन बनाने से सूचित किया है। यह क्लिप ख़ूब वायरल हो रही है।

    मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से मनी हाइस्ट की एक क्लिप जारी की गयी है, जिसमें वेब सीरीज का प्रमुख किरदार डेंजर दूसरे किरदार आर्तुरो से पिन पूछता है, जिसके जवाब में आर्तुरो कहता है 1234। इसके साथ अकाउंट से लिखा गया है- यह आर्तुरो है। आर्तुरो सोचता है कि वह बहुत स्मार्ट है। आर्तुरो की पिन 1234 है। आर्तुरो की तरह मत बनिए।’

    आपको बता दे नेटफ्लिक्स ने कुछ दिन पहले ही मनी हाइस्ट के पांचवें सीजन की रिलीज़ डेट का ऐलान किया है। पांचवां और आखिरी सीजन 2 भागों में रिलीज किया जाएगा। प्लेटफॉर्म ने दोनों की तारीखों की घोषणा कर दी है। सीरीज़ का एक वीडियो शेयर करने के साथ नेटफ्लिक्स के अकाउंट से लिखा गया- ‘बेला चिल्लाओ। मनी हाइस्ट का आखिरी भाग इसी साल आ रहा है। 3 सितम्बर को वॉल्यूम 1 और 3 दिसम्बर को वॉल्यूम 2 आएगा।

    नेटफ्लिक्स पर मनी हाइस्ट (Money Heist) के टीजर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. टीजर में शो के सभी कैरेक्टर इंटेंस लुक के साथ फाइट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो की शूटिंग स्पेन, डेनमार्क और पुर्तगाल में पूरी हुई. सीरीज में मिगेल एंजेल सिल्वेस्टर और पैट्रिक क्रियादो जैसे कलाकार नजर आएंगे। बता दें ‘मनी हाइस्ट’ को ‘ला कसा दे पापेल (La Casa de Papel)’ नाम से भी जाना जाता है। यह शो हमेशा ही अपने नए ट्विस्ट एंड टर्न्स और सस्पेंस से दर्शकों को एंटरटेन करने और बांध कर रखने में कामयाब रहा है।