nana-patekar-life-tragedy-networth-income-nana-was-severely-broken-by-the-death-of-his-elder-son

नाना पाटेकर (Nana Patekar) के साथ कुछ ऐसी घटनाएँ हुईं जिसके बाद वह पूरी तरह टूट गए थे।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड में अपनी अनोखे अंदाज़ के लिए पहचाने वाले एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी दमदार डायलॉग डिलीवरी से लेकर उनके एक्शन सीन तक दर्शकों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती है। नाना पाटेकर (Nana Patekar) का फिल्मी सफर काफी शानदार रहा। लेकिन, उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना किया है। नाना पाटेकर (Nana Patekar) के साथ कुछ ऐसी घटनाएँ हुईं जिसके बाद वह पूरी तरह टूट गए थे। 

नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने 27 साल की उम्र में नीलकांति से शादी की थी। नीलकांति और नाना पाटेकर (Nana Patekar) की पहली मुलाकात थिएटर रिहर्सल के दौरान ही हुई थी। दोनों को पहली नज़र में ही एक दूसरे से प्यार हो गया। नीलकांति एक एक्ट्रेस के अलावा लेखिका भी रही हैं। वहीं, वह एक्टिंग के अलावा बैंक में काम भी करती थी। 

नाना पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

शादी के एक साल बाद नाना के पिता का निधन हो गया। इसके बाद नाना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता का हाथ सिर से उठ जाने के ढाई साल बाद नाना के बेटे की मौत हो गई। नाना पाटेकर (Nana Patekar) को दो बेटे हुए थे। लेकिन, बड़े बेटे की मौत से वह पूरी तरफ टूट गए थे। नाना के एक बेटे का नाम मल्हार है। मल्हार से पहले उन्हें एक और बेटा हुआ था। लेकिन, कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई थी। दरअसल, जन्म से ही बच्चे का होंठ कटा हुआ था, जिसकी वजह से बच्चे को और भी परेशानियां थीं।

इस घटना के बाद नाना की पत्नी उनसे अलग हो गईं। हालांकि, दोनों का तलाक नहीं हुआ था फिर भी वह अलग रहने लगी। दरअसल, नाना और उनकी पत्नी के अलग होने के पीछे एक और कारण भी रहा है। उन दिनों नाना पाटेकर (Nana Patekar) का नाम एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के साथ जोड़ा जा रहा था। जिसके चलते नाना की पत्नी ने उनसे अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, नाना ने मनीषा के साथ अपने रिश्ते की खबर से इनकार कर दिया।