मनाया गया नीतू कपूर का जन्मदिन ठीक दिलीप कुमार के निधन के बाद, तो केआरके ने बॉलीवुड पर सवाल उठाते हुए, कही ये बड़ी बात

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड के  दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन हो गया। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार (7 जुलाई) को सुबह 7 बजकर 30 मिनट में निधन हो गया। अभिनेता पिछले कुछ दिनों से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 30 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। अभिनेता की पत्नी सायरा बानो पूरे समय उनके साथ थीं और उन्होंने प्रशंसकों को आश्वासन दिया था कि उनकी हालत स्थिर है। दिलीप कुमार के निधन से उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर दिलीप के निधन पर शोक जताया है। 

    कमाल आर खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने विवादित ट्वीट और बयानबाजी के चलते काफी सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में केआरके ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने दिलीप साहब के निधन और अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के जन्मदिन की पार्टी पर सवाल उठाया है। दअरसल 8 जुलाई को नीतू कपूर का जन्मदिन था और इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। अब केआरके ने इसी पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘सुबह दिलीप कुमार का साहब का इंतकाल हुआ। शाम को तकरीबन पांच बजे वो दफनाए गए और रात तो 9 बजे बॉलीवुड ने नीतू कपूर जी के जन्मदिन पार्टी का लुत्फ लिया। मैं ये नहीं कह रहा कि नीतू जी गलत हैं या उन्हें अपना जन्मदिन नहीं मनाना चाहिए था, लेकिन अगर दिलीप साहब की इज्जत नहीं कर सकते तो फिर किसकी करेंगे।’

    कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) आए दिन किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कभी सलमान खान (Salman Khan), कभी कंगना रनौत तो कभी मीका सिंह केआरके, आए दिन कोई न कोई किसी से पंगा लेता है। पिछले महीने केआरके ने विद्या बालन अभिनीत अमित मसुरकर की शेरनी की समीक्षा करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि हालांकि समीक्षाओं के लिए उनके पास अनुरोधों की बाढ़ आ गई थी, उन्होंने इसे एक ‘लघु’ फिल्म माना और इसके समय के योग्य नहीं थे। “कई लोग मुझसे #शेरनी फिल्म की समीक्षा करने के लिए कह रहे हैं। प्रिय लोग कृपया ध्यान दें, मैं ऐसी लघु फिल्मों को नहीं देखता या समीक्षा या बात नहीं करता हूं। क्योंकि मैं #ThebrandKRK दुनिया का नंबर 1 आलोचक #DrKRK हूं, ”उन्होंने ट्विटर पर लिखा।