नेहा धूपिया जल्द पति अंगद बेदी संग करेंगी दूसरे बच्चे का स्वागत, तस्वीर पोस्ट कर किया ऐलान

3 साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में की थी।

    Loading

    Neha Dhupia will soon welcome second child with husband Angad Bedi, announced by posting a picture: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अदाकारा बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। नेहा ने खुद इस खुशखबरी का ऐलान किया है। अदाकारा ने पति अंगद बेदी (Angad Bedi) संग जारी बयान में बताया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं। जल्द ही अदाकारा पति संग अपने दूसरे बच्चे को वेलकम करेंगी। नेहा ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में आगे लिखा ‘हम दोनों को इस खुशखबरी की घोषणा के कैप्शन के लिए दो दिन लगे… और इसके बाद हमने सोच की हम भगवान को धन्यवाद कहते है…।‘ 

    नेहा धूपिया ने पोस्ट की तस्वीर में वह अपने पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसमें तीनों के जैसे कलर के आउटफिट में दिखाई दिए। तस्वीर में अदाकारा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। अभिनेत्री की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

    मालूम हो कि 3 साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में की थी। इनकी शादी गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में हुई थी। नेहा और अंगद की शादी के 6 महीने बाद अभिनेत्री ने 18 नवंबर 2018 को बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए ये खबर भी शेयर की थी।