शादी के बाद नेहा कक्कड़ पहुंची मुंबई, इस अंदाज में आई नजर

Loading

मुंबई:  शादी के बाद अलग लूक में नज़र आयी बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (NehaKakkar)। हाथ में चूड़ा-गले में मंगलसूत्र और कैजुअल वियर में नेहा प्यारी नई नवेली मॉर्डन दुल्हन दिख रही थी। दिल्ली से मुंबई पहुंची नेहा अपने पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) का हाथ थामे नजर आयी।

 

इस न्यूली मैरिड कपल की फोटो पर से अब लोगो की निगाहें नहीं हट रही। नेहा कक्कड़ ने व्हाइट एंड ब्लू स्ट्रितप प्रिंयट के प्लाजो पैंट्स के साथ मैचिंग टॉप कैरी किया हुआ था जबकि उनके पति रोहनप्रीत ने व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लू कलर का लोअर पहना हुआ था। दोनों ने व्हाइट कलर के मैचिंग स्पोर्ट शूज पहने हुए थे। रोहनप्रीत ने सिर पर लाइट ग्रीन कलर की पगड़ी बांधी थी।

नेहा कक्कड़ ने माथे पर छोटी बिंदी लगाई हुई थी और उनके हाथ में लाल चूड़ा भी नजर आया। नेहा कक्कड़ ने गले में स्टाइलिश मंगलसूत्र पहना हुआ था और हाथ में ब्लैक कलर का हैंडबैग कैरी किया था।

शनिवार 24 अक्टूबर को दोनो ने गुरुद्वारे में फेरे लिए थे। इनकी शादी के हर फक्शन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल भी हुए। शादी से पहले नेहा और रोहनप्रीत का म्यूजिक वीडियो ‘नेहू दा व्याह’ रिलीज हुआ था।