पर्ल वी पुरी का निया शर्मा ने किया समर्थन, बोलीं ‘किसी की जिंदगी बर्बाद हो सकती है…’

पर्ल वी पुरी बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 और नागिन 3 जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।

    Loading

    Nia Sharma supports Pearl V Puri over alleged rape charges: It is not a joke: सुपरनेचुरल ड्रामा ‘नागिन 3’ (Naagin 3) के अभिनेता पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) इस समय मुश्किलों में घिरे नजर आ रहे हैं। उन पर दो साल पहले पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किए गए पुरी को वसई सत्र न्यायालय की न्यायाधीश अदिति कदम के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में दे दिया। इसी बीच एक्टर पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में पूरी टीवी इंडस्ट्री खड़ी दिखाई दी। फिल्म और शो निर्माता एकता कपूर से लेकर करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति समेत कई सितारे उनका समर्थन करते दिखाई दिए। और तो और इन सभी सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर ‘नागिन 3’ अभिनेता का समर्थन किया है। 

    इसी बीच टीवी अभिनेत्री निया शर्मा भी पर्ल वी पुरी को सपोर्ट करती दिखाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा ‘लड़कियों और महिलाओं से गुजारिश है कि किसी पर बिना सोचे समझे रेप और छेड़छाड़ जैसे आरोप न लगाएं। इस वजह से किसी की जिंदगी बर्बाद हो सकती है। पर्ल वी पुरी मैं तुम्हारे समर्थन में हूं। किसी का रेप होना मजाक नहीं है। इस तरह से इसकी खिल्ली उड़ाना बंद करो। इस तरह की फेक खबरों को लोग पढ़ रहे हैं और जो सच में इसके शिकार हो वो मर रहे हैं।’

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

    आपको बता दें कि पर्ल वी पुरी बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 और नागिन 3 जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। अभिनेता को सबसे ज्यादा पहचान मिली एकता कपूर के नागिन 3 से मिली।